राजस्थान में बादलों ने डाला डेरा! IMD जयपुर ने इन 25 जिलों में होगी बारिश, 60 की रफ्तार से चलेगी हवाएं
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान में 25 जून को 25 दिनों में बारिश होने की संभावना है। इनमें अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमे और नागौर जैसे जिल…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान में 25 जून को 25 दिनों में बारिश होने की संभावना है। इनमें अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमे और नागौर जैसे जिले शामिल है।
जयपुर: राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। प्रदेश में बदलते मौसम का असर भी दिख रहा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलो में बादलों ने डेरा डाल रखा है। पिछले २4 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने 25 जून 2026 को लेकर राज्य के कई जिलों में विशेष चेतावनी जारी की है।
जानिए कहां हुई सर्वाधिक बारिश
25 जून 2026 को इन जिलों में बारिश की संभावना
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 25 जून 2026 को राजस्थान के कुल 25 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार तेज हवाएं चलेगी। आंधी चलने की प्रबल संभावना जताई गई है।
पूर्वी - पश्चिमी राजस्थान के इन जिलों में बारिश
मौसम विज्ञान विभाग IMD जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश होगी।। इनमें अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं और करौली शामिल है। इससी तरह पश्चिमी राजस्थान के 10 जिले बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगानगर में बारिश की प्रबल संभावना दर्ज की गई है।
जून के आखिरी सप्ताह में आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून की उत्तरी रेखा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से होकर गुजर रही है। जून के अंतिम दिनों में पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी, जबकि जुलाई के प्रथम सप्ताह से राज्य के अधिकांश भागों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है। विभाग ने अलर्ट वाले क्षेत्रों में लोगों को आंधी और बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
जानिए कहां रहा सर्वाधिक तापमान
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उत्तर भारत में साइबर अपराध की बढ़ती चुनौती: दिल्ली और राजस्थान सबसे आगे

कोटा में कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर कई सेंटर सीज

जयपुर में दोस्त की हत्या के बाद आरोपी ने फेसबुक लाइव कर दिखाया दुस्साहस


