होमक्राइमजयपुर में दोस्त की हत्या के बाद आरोपी ने फेसबुक लाइव कर दिखाया दुस्साहस
क्राइम

जयपुर में दोस्त की हत्या के बाद आरोपी ने फेसबुक लाइव कर दिखाया दुस्साहस

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और इसके बाद आरोपी ने फेसबुक लाइव कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। नवभारतटाइम्स.कॉम के अनुसार, यह घटना जयपुर के होटल एसआर में हुई जहां शेयर मार्केट कारोबारी गुरु प्रसाद अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे।

Navbharat Times के अनुसार24 जून 2026 को 05:07 pm बजे
जयपुर में दोस्त की हत्या के बाद आरोपी ने फेसबुक लाइव कर दिखाया दुस्साहस

सौजन्य से:- Navbharat Times

'राजा- राजा होता है, प्रजा- प्रजा होती', जयपुर में बिजनेसमैन दोस्त की हत्या कर FB पोस्ट कर दिखाया दुस्साहस

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

Jaipur share market Businessman murder: राजस्थान की राजधानी जयपुर मेंएक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बड़ी बात यह है कि दोस्त की हत्या करने के बाद आरोपीने खुद फेसबुक लाइव कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

होटल के कमरे में खून से सनी मिली लाश

नारायण विहार थाना पुलिस के अनुसार, शेयर मार्केट कारोबारी गुरु प्रसाद पिछले दो दिनों से अपने पांच-छह दोस्तों के साथ बजरी मंडी के पास स्थित होटल एसआर में ठहरा हुआ था, जहां शराब पार्टी चल रही थी। मंगलवार देर शाम सभी दोस्त गुरु प्रसाद को कमरे में अकेला छोड़कर निकल गए। रात करीब 12 बजे जब होटल स्टाफ ने चेक किया, तो रूम का गेट अनलॉक था और बेड पर गुरु प्रसाद की खून से सनी लाश पड़ी थी। चादर पर खून के धब्बे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।फेसबुक लाइव कर बोला- 'सोते हुए पर वार किया'

इस हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू आरोपियों का दुस्साहस है। वारदात के बाद जब आरोपी गाड़ी से भाग रहे थे, तब उन्होंने फेसबुक लाइव किया। वीडियो में राजेश कुमावत उर्फ राजू, सुरेश गुर्जर, गौरी शंकर और श्रवण कुमावत नजर आ रहे थे। इस दौरान वो लाइव में कहते दिखे कि 'गुरु भाई को सोते हुए राजू कुमावत ने मारा और उसके बाद सुरेश ने भी सोते हुए पर वार किया। राजा, राजा होता है और प्रजा, प्रजा होती है... मैं तुम्हारे छह छर्रे मारूंगा।'पकड़े जाने के डर से इस वीडियो किया डिलीट

बुधवार सुबह जब हत्या की खबर फैली, तो आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से इस वीडियो को डिलीट कर दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि जिस होटल में हत्या हुई, वह आरोपी सुरेश गुर्जर के भाई मुकेश का ही है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन और पूछताछ तेज कर दी है। सोमवार से लापता था कारोबारी

मृतक के बड़े भाई गुरु चरण सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे गुरु प्रसाद दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। मोबाइल स्विच ऑफ होने पर परिवार ने सोचा कि वह पहले की तरह दो-तीन दिन में लौट आएगा। लेकिन मंगलवार देर रात 3 बजे पुलिस ने घर पहुंचकर इस खौफनाक वारदात की सूचना दी।पुलिस जांच और FSL टीम का एक्शन

सूचना मिलते ही नारायण विहार थाना पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, शराब पार्टी के दौरान किसी बात पर कहासुनी हुई और नशे में धुत दोस्तों ने सोते हुए गुरु प्रसाद पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जयपुरिया अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है और फेसबुक लाइव के सुरागों के आधार पर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें