राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश: चूरू के सरदारशहर में 2.50 इंच से ज्यादा पानी बरसा
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश जारी है, जयपुर, सीकर, चूरू सहित आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बरसात हुई, चूरू के सरदारशहर में 2.50 इंच से ज्यादा पानी बरसा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Pre Monsoon Alert | Kota, Jaipur, Bharatpur, Ajmer Humid; 15+ Districts Yellow Alert
चूरू के सरदारशहर में 2.50 इंच से ज्यादा पानी बरसा:जयपुर में झमाझम बरसात, सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी
- कॉपी लिंक
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश जारी है। जयपुर, सीकर, चूरू सहित आसपास के एरिया में बुधवार सुबह रुक-रुककर बरसात हुई। चूरू के सरदारशहर में शाम 4 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो 5 बजे तक चला। इस दौरान 2.50 इंच से ज्यादा (70MM) पानी बरसा।
1 घंटे की बारिश के बाद शहर के मुख्य बाजार, शिव मार्केट, बीकानेर रोड़ और ताल मैदान समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी बहने लगा, जिसमें बाइक सवार फंस गया।
चूरू जिले के सुजानगढ़ में भी दोपहर में करीब 1 घंटे में करीब 25MM बारिश दर्ज हुई। इस दौरान शहर के गांधी चौक, सिंघी मंदिर के आगे और पीछे स्थित बाजार समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया।
मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट हुई है। प्री-मानसून का ये दौर अगले तीन दिन जारी रह सकता है। इससे पहले मंगलवार को बीकानेर, कोटा संभाग के एरिया में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
राजस्थान के मौसम के 2 PHOTOS…
ये शहर सबसे गर्म
पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास 4 जुलाई को

4 जुलाई को PM करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास: सांगानेर में 631 करोड़ के होंगे विकास कार्य, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत - Jaipur News

राजस्थान ने समान नागरिक संहिता कानून का मसौदा तैयार करने के लिए पैनल का गठन किया


