होम›क्राइम›जयपुर में ट्रक ने 4 दोस्तों को कुचला, 2 की मौत; ट्रक में लटके मिले कटे पैर
क्राइम

जयपुर में ट्रक ने 4 दोस्तों को कुचला, 2 की मौत; ट्रक में लटके मिले कटे पैर

जयपुर में ट्रक ने 4 दोस्तों को कुचला, 2 की मौत; ट्रक में लटके मिले कटे पैर हादसे की सूचना मिलते ही दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। अनिकेत और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो…

Hindustan के अनुसार28 सितंबर 2026 को 03:05 pm बजे
जयपुर में ट्रक ने 4 दोस्तों को कुचला, 2 की मौत; ट्रक में लटके मिले कटे पैर

सौजन्य से:- Hindustan

जयपुर में ट्रक ने 4 दोस्तों को कुचला, 2 की मौत; ट्रक में लटके मिले कटे पैर

हादसे की सूचना मिलते ही दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। अनिकेत और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दोनों के एक-एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गए थे।

जयपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। दौलतपुरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार दोस्तों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के एक-एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गए और ट्रक के अगले हिस्से में लटके मिले। हादसे में बाइक के भी परखच्चे उड़ गए।

सुबह घर लौट रहे थे चारों दोस्त

पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे दौलतपुरा सर्विस रोड पर खेड़वाड़ी पुलिया के नीचे हुआ। चारों दोस्त रविवार रात दौलतपुरा रिंग रोड के पास रहने वाले अपने दोस्त अनिकेत की बहन के घर गए थे। सुबह सभी एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान खेड़वाड़ी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार चारों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक के अगले हिस्से में लटके मिले कटे पैर

हादसे की सूचना मिलते ही दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। अनिकेत और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दोनों के एक-एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गए थे।

पुलिस को दोनों कटे हुए पैर ट्रक के अगले हिस्से में लटके हुए मिले। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

दो दोस्तों की हालत गंभीर

दौलतपुरा थानाधिकारी महावीर यादव ने बताया कि हादसे में अनिकेत (18) पुत्र रामकिशोर और प्रवीण (18) पुत्र प्रकाश की मौत हुई है। वहीं विकास पुत्र जितेंद्र और शिवम पुत्र बबलू गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने दोनों घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की परिस्थितियों और ट्रक की रफ्तार की भी जांच की जा रही है।

हरदोई के रहने वाले थे चारों दोस्त

पुलिस के मुताबिक, चारों युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले थे। वे अपने परिवारों के साथ जयपुर के हरमाड़ा इलाके के माचड़ा में रहते थे। चारों दोस्त लोहा मंडी स्थित एक रबर रिंग फैक्ट्री में काम करते थे।

रविवार रात चारों दोस्त अनिकेत की बहन के घर गए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगली सुबह घर लौटते समय उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। कुछ ही मिनटों में चार दोस्तों की जिंदगी बदल गई। दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

दौलतपुरा थाना पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे की पूरी स्थिति सामने आ सके।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें