RSSB LDC Result 2026 Live: राजस्थान एलडीसी ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in जारी, मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें
RSSB LDC Result 2026 Live: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज, 28 सितंबर, 2026 को आरएसएसबी एलडीसी परिणाम 2026 जारी कर दिया है। एलडीसी/क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइ…

सौजन्य से:- Jagran Josh
RSSB LDC Result 2026 Live: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज, 28 सितंबर, 2026 को आरएसएसबी एलडीसी परिणाम 2026 जारी कर दिया है। एलडीसी/क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज द्वारा ट्वीट पर दी गई जानकारी के अनुसार “आज बोर्ड मीटिंग में LDC भर्ती के रिजल्ट का यानि टाइप टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट का बोर्ड ने अनुमोदन किया। कुछ अन्य भर्ती के पेंडिंग रिजल्ट का भी अनुमोदन किया। सभी सफल हुए कैंडिडेट्स को बहुत बहुत बधाई।
आज बोर्ड मीटिंग में LDC भर्ती के रिजल्ट का यानि टाइप टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट का बोर्ड ने अनुमोदन किया।
— Alok Raj (@alokrajRSSB) September 28, 2026
कुछ अन्य भर्ती के पेंडिंग रिजल्ट का भी अनुमोदन किया।
सभी सफल हुए कैंडिडेट्स को बहुत बहुत बधाई।
कुल 10,644 रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा 5 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी। परिणाम पीडीएफ में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
RSSB LDC Result 2026 Live: रिजल्ट के बाद क्या?
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण, टाइपिंग/कौशल परीक्षा में भाग लेंगे। दूसरे चरण की परीक्षा का कार्यक्रम RSSB द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद ही जारी किया जाएगा। टाइपिंग/कौशल परीक्षण में हिंदी टाइपिंग गति, अंग्रेजी टाइपिंग गति, हिंदी टाइपिंग दक्षता और अंग्रेजी टाइपिंग दक्षता परीक्षण शामिल हैं।
उम्मीदवारों को अपना परिणाम ध्यान से देखना चाहिए और यदि उनका रोल नंबर शॉर्टलिस्ट की गई सूची में आता है तो अगले चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
RSSB LDC Result 2026 PDF Download link
राजस्थान LDC रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए मेरिट लिस्ट पीडीएफ यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
RSSB LDC Result 2026 Live: हाइलाइट्स
राजस्थान एलडीसी परिणाम तिथि 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिए गए हैं।
RSSB LDC Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 परिणाम अनुभाग पर जाएं।
स्टेप 3 एलडीसी ग्रेड-II/जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए लिंक यहां दिया गया है।
स्टेप 4 RSSB LDC रिजल्ट 2026 लिंक खोलें।
स्टेप 5 प्रदर्शित परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
स्टेप 6 अपना रोल नंबर सर्च ऑप्शन का उपयोग करें।
स्टेप 7 अपनी पात्रता की स्थिति जांचें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर: चुनाव आयुक्त पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर बीजेपी का पलटवार, पारस सिंघवी बोले- हार से बौखलाई कांग्रेस

Rajasthan CM launches projects worth Rs 1,000 cr in Bharatpur region

Creators, Youth to Drive Next Phase of Rajasthan Tourism: Dy CM


