जोधपुर में गर्मी का असर, पारा पहुंचा 34 डिग्री पार: मानसून सीजन की 33 फीसदी कम हुई बरसात; जानें अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Deficit & Temperature Forecast जोधपुर में गर्मी का असर, पारा पहुंचा 34 डिग्री पार:मानसून सीजन की 33 फीसदी कम हुई बरसात; जानें अगले सप्ताह…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Deficit & Temperature Forecast
जोधपुर में गर्मी का असर, पारा पहुंचा 34 डिग्री पार:मानसून सीजन की 33 फीसदी कम हुई बरसात; जानें अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
जोधपुर में सितंबर माह के अंतिम दिनों में भी गर्मी का असर बना हुआ है। शहर का अधिकतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 35 डिग्री के आस-पास चल रहा है। सोमवार को भी दिन में धूप खिली, जिससे उमस बनी। उमस से लोग परेशान होते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि बादल छाए रहेंगे।
वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 1.0 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं जताई है।
अब तक 33 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 295.1 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 195.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 32 फीसदी कम है।
4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिन शहर में बारिश की संभावना नहीं है। 4 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में भी बदलाव हो सकता है।
- जोधपुर फैक्ट्री ब्लास्ट, तीन दिन में तीन की मौत: 90 प्रतिशत झुलसा तीसरा फायर फाइटर की भी इलाज के दौरान मौत
- मावा दुकान की आड़ में नशे का कारोबार: पुलिस ने ली तलाशी तो मिला डोडा, अफीम ओर MD, आरोपी तस्कर गिरफ्तार
- जयपुर में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में ओले गिरे: श्रीगंगानगर में आया बवंडर, नागौर में बारिश से फसल हुई खराब
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर पहुंचे शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले-बहस की आवश्यकता नहीं, कर्मचारियों की थी गलती

जयपुर में ट्रक ने 4 दोस्तों को कुचला, 2 की मौत; ट्रक में लटके मिले कटे पैर

राजस्थान: 'ऑपरेशन काउंटडाउन' के तहत 14 और साइबर ठग गिरफ्तार, होटल बुकिंग से भैंस दिलाने तक ठगी


