होम›क्राइम›Ajmer Misbehave Case : अजयपाल और किशनगढ़ में विदेशी पर्यटकों से बदसलूकी, वीडियो सामने आने के बाद हरकत में प्रशासन
क्राइम

Ajmer Misbehave Case : अजयपाल और किशनगढ़ में विदेशी पर्यटकों से बदसलूकी, वीडियो सामने आने के बाद हरकत में प्रशासन

Ajmer Misbehave Case : अजयपाल और किशनगढ़ में विदेशी पर्यटकों से बदसलूकी, वीडियो सामने आने के बाद हरकत में प्रशासन अजमेर के निकट अजयपाल और किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड में विदेशी पर्यटकों के साथ बदसलूकी का मामला. तेजी से वायरल…

ETV Bharat के अनुसार28 सितंबर 2026 को 02:05 pm बजे
Ajmer Misbehave Case : अजयपाल और किशनगढ़ में विदेशी पर्यटकों से बदसलूकी, वीडियो सामने आने के बाद हरकत में प्रशासन

सौजन्य से:- ETV Bharat

Ajmer Misbehave Case : अजयपाल और किशनगढ़ में विदेशी पर्यटकों से बदसलूकी, वीडियो सामने आने के बाद हरकत में प्रशासन

अजमेर के निकट अजयपाल और किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड में विदेशी पर्यटकों के साथ बदसलूकी का मामला. तेजी से वायरल हो रहे दो वीडियो.

Published : September 28, 2026 at 7:02 PM IST

अजमेर: विदेशी पर्यटकों से बदसलूकी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. दोनों ही वीडियो अजमेर जिले के हैं. इनमें एक अजयसर स्थित अजयपाल और दूसरा किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड का वीडियो है, जहां कुछ मनचले युवा विदेशी बालाओं के साथ बदसलूकी करते हुए वीडियो बना रहे हैं.

अजमेर धार्मिक पर्यटन नगरी है, जहां देशी-विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए आते जाते रहते हैं. यहां का सुरक्षित माहौल विदेशी पर्यटकों को खूब रास आता है, लेकिन कुछ लोग इस माहौल को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं. जबकि डेढ़ माह बाद ही अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला भी आने वाला है. ऐसे में अजमेर छवि खराब की जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल पहला वीडियो अजमेर शहर से 18 किलोमीटर दूर अजयसर का है, जहां अजमेर के संस्थापक राजा बाबा अजयपाल और बाबा अजगंधेश्वर महादेव का मंदिर है.

मंदिर के ठीक पीछे प्राकृतिक जलस्त्रोत और कुंड है. अजयपाल क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य काफी सुंदर है. वहीं, मंदिर का आध्यात्मिक माहौल और स्थापत्य कला से प्रभावित होकर विदेशी पर्यटक यहां आते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कुछ दिन पहले का ही प्रतीत हो रहा है, जिसमें कुछ विदेशी पर्यटक बैठे हैं. इनमें विदेशी लड़कियां भी हैं, जो स्थानीय युवकों के वीडियो बनाने से असज महसूस कर रही हैं. विदेशी लड़की वीडियो बनाने के लिए मना भी कर रही है, लेकिन विदेशियों को परेशान करने वाले हंसी-ठिठोली कर वीडियो बनाते रहे. उसके बाद यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पढ़ें : ईरान युद्ध का असर: घना में घटे विदेशी पर्यटक, 5 हजार बुकिंग कैंसिल, होटल ऑक्यूपेंसी बेहद कम

दूसरा वीडियो किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड का है, जहां भी देशी-विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में भ्रमण के लिए आते हैं. यहां मार्बल की सफेद सैलरी चारो ओर फैली है जो बर्फीला नजारा बनाती है. वेडिंग शूट के लिए यह शानदार डेस्टिनेशन बन गई है. विदेशी पर्यटकों को भी यह स्थान लुभाने लगा है. यहां एक विदेशी पर्यटक के साथ कुछ युवक बदसलूकी कर रहे हैं. विदेशी बाला अपनी वीडियो बना रही थी, तभी कुछ युवक उससे गंदी बात करते हैं. इस दौरान विदेशी लड़की काफी असहज महसूस कर रही है.

दो वीडियो संज्ञान में आए हैं. विदेशी पर्यटकों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है. बावजूद इसके, विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर यह मामला गंभीर है. वीडियो और मुखबिरों के माध्यम से विदेशी पर्यटकों के साथ बदसलू करने वाले मनचले युवाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. -डॉ. लालचंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें