राजस्थान के 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: अलवर, भरतपुर सहित कई जिलों में 2 इंच तक बरसात, 6 डिग्री तक गिरा तापमान - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Heavy Rain Hits Jaipur Bharatpur Kota Ajmer राजस्थान के 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:अलवर, भरतपुर सहित कई जिलों में 2 इंच तक बरसात, 6 डिग्री तक गिर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Heavy Rain Hits Jaipur Bharatpur Kota Ajmer
राजस्थान के 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:अलवर, भरतपुर सहित कई जिलों में 2 इंच तक बरसात, 6 डिग्री तक गिरा तापमान
- कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी में बने वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम से राजस्थान में बारिश हो रही है। आज भी 24 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है।गुरुवार को सवाई माधोपुर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, करौली में 2 इंच तक पानी बरसा।
भरतपुर, धौलपुर में तेज बारिश से कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। तेज बरसात के कारण इन जिलों के दिन के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट हुई।
मौसम विभाग के अनुसार नए सिस्टम के कारण बारिश का दौर 6 सितंबर तक जारी रह सकता है। इस दौरान गर्मी-उमस कम होने की भी संभावना है।
सबसे पहले देखिए- प्रदेश में बारिश की स्थिति
मानसून के बड़े अपडेट्स
24 घंटे में कहां सबसे ज्यादा बारिश: गुरुवार को भरतपुर, अलवर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली में तेज बरसात हुई। सबसे ज्यादा पानी भरतपुर के उच्चैन में 54MM बरसा। इसके अलावा बूंदी, बारां, कोटा, दौसा, जयपुर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
नए सिस्टम के कारण तेज बारिश की संभावना: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- नए सिस्टम के असर से राजस्थान में आज भी भरतपुर, जयपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा संभाग के कई इलाकों में बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
मौसम बदलने से पारा 6 डिग्री तक गिरा: बादल छाने और बारिश होने के कारण तापमान में बड़ी गिरावट हुई। अलवर, भीलवाड़ा, कोटा, करौली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। गुरुवार दिन का सबसे कम अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस कोटा में दर्ज हुआ। जबकि सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल
जयपुर: लगातार दूसरे दिन राजधानी में हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई। हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले दो दिन बारिश होने का अनुमान जताया है।
उदयपुर: गुरुवार को सुबह तेज धूप खिली रही। फिर दोपहर 3 बजे से घने बादल छाए। मौसम ठंडा हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते करीब तीन सप्ताह से उदयपुर में बारिश नहीं हुई है। गुरुवार को तापमान में मामूली 0.1 डिग्री की कमी आई। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया।
कोटा: गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक 0.8 मिमी बारिश हुई, जबकि पिछले 24 घंटे में कुल 1.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले दिनों में भी कोटा में बारिश की संभावना जताई है।
अजमेर: गुरुवार को बादलों की आवाजही के बीच धूप निकलने से गर्मी का भी एहसास हुआ। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 24.5 दर्ज किया है। जिले में बीते कई दिनों से बारिश नहीं है। हालांकि, आने वाले दिनों में बरसात की संभावना है।
जोधपुर: यहां मौसम सामान्य बना हुआ है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश नहीं होने का अनुमान जताया है।
अलवर: गुरुवार सुबह से घने बादल छाए रहे। शहर समेत जिले के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान करीब 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती हैं।
सीकर: गुरुवार दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। धूप से राहत रही, लेकिन उमस का असर रहा। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव, 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट! जयपुर में बदला मौसम

Udaipur News: उदयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, मतदान दलों के प्रशिक्षण और सामग्री वितरण का कार्यक्रम घोषित

अजमेर में अगले चार बारिश की संभावना: इस सीजन में अब तक 3.66 फीसदी ज्यादा बरसात हुई, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज - Ajmer News


