होमक्राइमजुआ-टैड़ी का अड्डा पकड़ा: 17 आरोपियों की गिरफ्तारी, नकदी और मोबाइल बरामद
क्राइम

जुआ-टैड़ी का अड्डा पकड़ा: 17 आरोपियों की गिरफ्तारी, नकदी और मोबाइल बरामद

अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-टैड़ी का अड्डा पकड़ा। 9x9 फीट के कमरे से 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 62,150 रुपए नकद, 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

Dainik Bhaskar के अनुसार22 जुलाई 2026 को 04:24 am बजे
जुआ-टैड़ी का अड्डा पकड़ा: 17 आरोपियों की गिरफ्तारी, नकदी और मोबाइल बरामद

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Dargah Gambling Den Raid | Police Arrest 17 With Cash

अजमेर में दरगाह क्षेत्र से 17 जुआरी-सटोरिए गिरफ्तार:एक कमरे में भरे थे 27 बदमाश, 62 हजार कैश और 15 मोबाइल बरामद

- कॉपी लिंक

अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र की मधुशाह गली में डीएसटी और दरगाह थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जुए-सट्टे के अड्डे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 9x9 फीट के कमरे से 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मौके से 62 हजार 150 रुपए नकद, 15 मोबाइल फोन और लाखों रुपए के हिसाब-किताब वाली 7 पर्चियों के बंडल जब्त किए गए। सभी 17 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस अब जब्त पर्चियों और मोबाइल फोन की जांच कर अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही है।

कमरे में भरे थे 27 लोग

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के समय कमरे में 27 लोग मौजूद थे। इनमें से जुआ खेल रहे 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत को सूचना मिली थी कि मधुशाह गली स्थित एक मकान में बड़ी संख्या में लोग हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ-सट्टा खेल रहे हैं।

सुचना के सत्यापन के बाद शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में डीएसटी और दरगाह थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस टीम को देखकर कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, 17 आरोपियों को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से 62,150 रुपए भी मिले

तलाशी के दौरान पुलिस ने 62,150 रुपए नकद, 15 मोबाइल फोन और सट्टे के हिसाब-किताब की 7 पर्चियों के बंडल बरामद किए। प्रारंभिक जांच में इन पर्चियों में लाखों रुपए के लेन-देन का विवरण मिला है। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण करा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

ये आरोपी गिरफ्तारः गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र पंजाबी, हाफिज, नासिर, शानू, शकील, सलीम, सईदुल रहमान, सलीम खान, मुकेश, शफीक, रहीस, पूर्णचंद, अब्दुल, याकूब, मुख्तार, हुसैन और नसरत शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अधिकांश आरोपी दरगाह क्षेत्र, लौंगिया मोहल्ला, सिलावट मोहल्ला, नाला बाजार, न्यू मार्केट और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं। जबकि रहीस मध्यप्रदेश के उज्जैन का रहने वाला है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें