राजस्थान के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: बीकानेर-सीकर में बरसात के साथ ओले गिरे; जैसलमेर में 4°C गिरा पारा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Rain And Hailstorm In Bikaner Sikar Churu राजस्थान के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:बीकानेर-सीकर में बरसात के साथ ओले गिरे; जैसलमेर में 4°C गिरा पारा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Alert | Rain And Hailstorm In Bikaner Sikar Churu
राजस्थान के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:बीकानेर-सीकर में बरसात के साथ ओले गिरे; जैसलमेर में 4°C गिरा पारा
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 13 जिलों में सोमवार को तेज हवा चलने और बारिश का यलो अलर्ट है। कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
इससे पहले, रविवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर के एरिया में घने बादल छाए। बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे तापमान में गिरावट हुई है।
राजधानी जयपुर में भी रात को मौसम बदला और गलताजी समेत कई इलाकों में बरसात हुई। इसके चलते रात में हल्की ठंडक हो गई।
जैसलमेर में रविवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 36.8 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री फलोदी में दर्ज हुआ।
पिछले 24 घंटे में बीकानेर के महाजन फील्ड, रानीसर, लूणकरणसर, सीकर के फतेहपुर शेखावाटी और श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में हल्की बारिश हुई। बीकानेर, फतेहपुर शेखावाटी में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे।
देर शाम चूरू के सुजानगढ़ और बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। सीकर के फतेहपुर में 23MM पानी बरसा।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल
जयपुर में रविवार को दिनभर मौसम ड्राई रहा और तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल भी रहे। जयपुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज हुआ। रात में मौसम बदला और कई इलाकों में बरसात हुई। मौसम विभाग ने जयपुर में आज भी बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है।
सीकर में रविवार शाम 4:15 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। सीकर में करीब एक सप्ताह के बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। करीब आधा घंटे तक तेज बारिश का दौर चलता रहा। इससे पहले दिनभर सीकर में तेज उमस और गर्मी रही। सीकर में रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 1-2 दिन में सीकर के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
अजमेर में रविवार सुबह से दिनभर धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबादी हो सकती है।
कोटा में रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप निकलने से गर्मी और उमस बरकरार रही। इस सीजन में काफी कम बारिश हुई है। अब तक कोटा में 461.7 MM बारिश हुई है। वहीं, अब मानसूनी गतिविधियों का दौर भी थम चुका है।
उदयपुर में रविवार को तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हवा में ठंडक बनी रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले 34.2 डिग्री सेल्सियस था।
अलवर में रविवार शाम 5 बजे के बाद अचानक मौसम बदला। कई हिस्सों में घने काले बादल छा गए। इसके बाद कुछ देर तेज बारिश हुई। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई, लेकिन इससे मौसम ठंडा हो गया। शाम के समय ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जोधपुर में सितंबर के अंतिम दिनों में भी गर्मी का असर बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 1.0 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं जताई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में 28‑29 सितंबर को 17 जिलों में बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट जारी

Indiaâs first regional Pearl Millet research centre becomes operational in Rajasthanâs Gudamalani Balotra district

जोधपुर में बादल छाए रहेंगे: मानसून सीजन की 33 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News


