होम›कृषि›जोधपुर में बादल छाए रहेंगे: मानसून सीजन की 33 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
कृषि

जोधपुर में बादल छाए रहेंगे: मानसून सीजन की 33 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Deficit & Temperature Forecast जोधपुर में बादल छाए रहेंगे:मानसून सीजन की 33 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम…

bhaskar.com के अनुसार27 सितंबर 2026 को 07:05 am बजे
जोधपुर में बादल छाए रहेंगे:  मानसून सीजन की 33 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Deficit & Temperature Forecast

जोधपुर में बादल छाए रहेंगे:मानसून सीजन की 33 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

- कॉपी लिंक

जोधपुर में गर्मी का असर बना हुआ है। शहर का अधिकतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 35 डिग्री से अधिक चल रहा है। तेज धूप और उमस से शहरवासी भी परेशान नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक 2 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि बादल छाए रहेंगे।

वहीं, शनिवार को तापमान में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले गिरावट आई। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं जताई है।

अब तक 33 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 295 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 195.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 33 फीसदी कम है।

2 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन शहर में बारिश की संभावना नहीं है। 2 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में भी बदलाव हो सकता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें