होम›कृषि›कोटा-जैसलमेर में ओले गिरे, नागौर-टोंक में बारिश: मेड़ता कृषि उपज मंडी में पानी भरा, रेण बस स्टैंड पर 1 टन से ज्यादा भारी होर्डिंग गिरा - Jaipur News
कृषि

कोटा-जैसलमेर में ओले गिरे, नागौर-टोंक में बारिश: मेड़ता कृषि उपज मंडी में पानी भरा, रेण बस स्टैंड पर 1 टन से ज्यादा भारी होर्डिंग गिरा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Cyclone Arnab Impact & Rain Alert कोटा-जैसलमेर में ओले गिरे, नागौर-टोंक में बारिश:मेड़ता कृषि उपज मंडी में पानी भरा, रेण बस स्टैंड पर 1 टन से ज्यादा…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
कोटा-जैसलमेर में ओले गिरे, नागौर-टोंक में बारिश:  मेड़ता कृषि उपज मंडी में पानी भरा, रेण बस स्टैंड पर 1 टन से ज्यादा भारी होर्डिंग गिरा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Update | Cyclone Arnab Impact & Rain Alert

कोटा-जैसलमेर में ओले गिरे, नागौर-टोंक में बारिश:मेड़ता कृषि उपज मंडी में पानी भरा, रेण बस स्टैंड पर 1 टन से ज्यादा भारी होर्डिंग गिरा

- कॉपी लिंक

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर शनिवार को राजस्थान में दिखाई दिया और कई जिलों में बारिश हुई। कोटा जिले के मंडाना और जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे।

नागौर जिले के मेड़ता में शाम को करीब 40 मिनट में 24MM बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के चलते मेड़ता कृषि उपज मंडी में पानी भर गया और खुले में रखा करीब 11 हजार कट्टे अनाज भीग गया।

वहीं, रेण बस स्टैंड पर 1 टन से अधिक वजनी होर्डिंग तेज बारिश के दौरान गिर गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। टोंक जिले के देवली, उनियारा और दूनी तहसील में शाम को बारिश हुई।

मौसम के इस बदलाव से राज्य के अधिकांश शहरों का तापमान गिर गया और गर्मी से राहत रही। बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, पिलानी, बीकानेर के अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई।

मौसम केंद्र जयपुर ने रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और चक्रवात के आंशिक असर से बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ हवा चलने की संभावना जताई है। रविवार को 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

देखिए बारिश की तस्वीरें…

पारा 5 डिग्री तक गिरा, पश्चिमी जिलों में गर्मी से थोड़ी राहत पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिससे हवा का पैटर्न बदला और तापमान में गिरावट हुई। कई शहरों का तापमान 1 से लेकर 5 डिग्री तक गिर गया। सबसे ज्यादा गिरावट सिरोही में ही, जहां अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक नीचे आ गया।

शनिवार को दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री जैसलमेर में दर्ज हुआ। बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री, बाड़मेर, गंगानगर में 38 डिग्री, चूरू में 37 डिग्री, जोधपुर में 36.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 36.2 डिग्री, फतेहपुर में 36 डिग्री और नागौर में 37.8 डिग्री दर्ज हुआ।

कल कैसा रहेगा मौसम का हाल…

राजस्थान में अब तक बारिश की स्थिति

राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल

जयपुर में शनिवार दिनभर मौसम साफ रहा। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्के बादल छाए, जिससे धूप कमजोर हो गई। यहां दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यहां बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

अलवर में शनिवार सुबह धूप खिली रही। दोपहर में बादल छाए रहे, जिससे मौसम में गर्मी का असर कम हुआ। शाम तक मौसम कुछ ठंडा बना रहा। हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान करीब 30.6 डिग्री दर्ज किया गया।

जोधपुर में शनिवार को तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री रहा था।

कोटा में शनिवार को दिनभर तेज धूप रही। शाम को अचानक मौसम बदला। तेज हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 33.4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरकर कर 23 डिग्री रहा।

अजमेर में शनिवार सुबह से दिनभर धूप खिली रही। शाम को बादल छाए, लेकिन बरसात नहीं हुई। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बूंदाबादी हो सकती है।

सीकर में शनिवार दिनभर तेज धूप और उमस का मौसम रहा। शाम को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए। इसकी वजह से तेज धूप से मामूली राहत मिली। सीकर में पिछले एक सप्ताह से मौसम लगभग ड्राई बना हुआ है। सीकर में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया।

उदयपुर में शनिवार को भी लोग गर्मी से बेहाल रहे। सुबह करीब 9 बजे से ही तेज धूप निकलने लगी। दोपहर में गर्मी बढ़ गई। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें