जोधपुर में तैनात दुनिया के शक्तिशाली लड़ाकू विमान: युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ शुरू; 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Tarang Shakti 2026 Jodhpur | Indian Air Force War Exercise IAF Power जोधपुर में तैनात दुनिया के शक्तिशाली लड़ाकू विमान:युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ शुरू; 8 देशों के 3 हजार से…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Tarang Shakti 2026 Jodhpur | Indian Air Force War Exercise IAF Power
जोधपुर में तैनात दुनिया के शक्तिशाली लड़ाकू विमान:युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ शुरू; 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल
- कॉपी लिंक
जोधपुर के आसमान में दुनिया के खतरनाक लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे। युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ शनिवार से शुरू हो गया। 12 अक्टूबर तक जोधपुर एयरबेस पर चलने वाले युद्धाभ्यास में भारत समेत 8 देशों की वायु सेनाओं के जवान हिस्सा ले रहे हैं।
इस एक्सरसाइज में शामिल होने के लिए 32 ऑब्जर्वर और लगभग 100 एयरक्राफ्ट यहां पहुंचे हैं। इसमें 3,000 से ज्यादा एयर वॉरियर्स भाग ले रहे हैं। खास तौर से राफेल, तेजस, सुखोई 30 एमकेआई, पांचवीं पीढ़ी का एफ 35, एफ 16 और हवा में ईंधन भरने वाले एयरक्राफ्ट (एयर-टू-एयर रिफ्यूलर) जैसे कई विमान एक साथ ऑपरेशनल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना खासतौर पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिली लर्निंग का अभ्यास करेगी। इस इंटरनेशनल एक्सरसाइज में जोधपुर सहित वेस्टर्न बॉर्डर के 4-5 एयरबेस शामिल होंगे। यहां से ये विमान अपनी टास्क के अनुसार ऑन एयर होकर टारगेट को तबाह करेंगे।
देखिए तरंग शक्ति-2026 के PHOTOS…
जानिए- कौन-कौन से देश हो रहे शामिल…
फ्रांस के डिप्टी कमांडर बोले- तरंग शक्ति हमारे लिए महत्वपूर्ण
फ्रांस वायु रक्षा एवं हवाई संचालन कमान के डिप्टी कमांडर जूलियन साबेने ने कहा- यह युद्धाभ्यास हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि हम समय पर यहां पहुंचने के लिए दुनिया के दूसरे छोर से आए हैं। अपने पेगासस 26 मिशन के तहत हम दुनिया के दूसरे कोने से चार लड़ाकू विमान यहां लाए हैं।
भारत, फ्रांस का बहुत ही महत्वपूर्ण वैश्विक रणनीतिक साझेदार है और हम यह दिखाना चाहते हैं कि हम अपने साझेदार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।
भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर काम करने के लिए हमारे पास कुल सात राफेल विमान होंगे।
भारत की ओर से फ्रांस से 114 राफेल विमान खरीदने की चर्चा पर उन्होंने कहा- हमें बेहद खुशी है कि वे फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष सेना से खरीदारी कर रहे हैं। हमारी योजना बेस्ट प्रैक्टिस का आदान-प्रदान करने की है। हम भारतीय राफेल विमानों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह से उत्सुक हैं।
---
ये खबर भी पढ़ें…
पहली बार अमेरिकी F-35 के साथ अभ्यास करेगी भारतीय वायुसेना:8 देशों की वायु-सेनाएं लड़ाकू विमानों के साथ आएंगी जोधपुर, युद्धाभ्यास तरंग शक्ति में होंगी शामिल
जोधपुर का आसमान एक बार फिर दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट से गूंजेगा। भारत, अमेरिका समेत 9 देशों की वायु सेनाएं अपने लड़ाकू विमानों के साथ हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ में शामिल होंगी। यह युद्धाभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर एयरबेस पर होगा। (पूरी खबर पढ़ें)
SkyStriker ने उड़ाए दुश्मनों के ठिकाने:पहले टारगेट का पता लगाया फिर निशाना लगाया, US और इंडियन आर्मी के बीच युद्ध अभ्यास
बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में US और इंडियन आर्मी के बीच ‘युद्ध अभ्यास-2026’ चल रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)
- राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट: चक्रवात का दिख सकता है असर; 5 शहरों का पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा
- जयपुर की पहली महिला डिप्टी मेयर बनीं सरोज कंवर: कोटा में भाजपा के विवेक राजवंशी निर्विरोध जीते; समर्थकों ने नोट उड़ाए
- बात खरी हैहनुमान बेनीवाल ने हेमाराम चौधरी का उड़ाया मजाक: डोटासरा का 'तौल' और बीजेपी का 'बैलेंस'; नन्हे प्लेयर के 'तेवर'
- नितिन नवीन के दाल-बाटी-चूरमा का जेन-जी ने नहीं दिया जवाब: कम आवाज आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ये राजस्थान के नहीं,कहीं और से बुलाया है क्या?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा-जैसलमेर में ओले गिरे, नागौर-टोंक में बारिश: मेड़ता कृषि उपज मंडी में पानी भरा, रेण बस स्टैंड पर 1 टन से ज्यादा भारी होर्डिंग गिरा - Jaipur News

नागौर- टोंक में बारिश, कोटा में गिरे ओले: मेड़ता कृषि उपज मंडी में भरा पानी, रेण बस स्टैंड पर होर्डिंग गिरा - Jaipur News

उदयपुर का तापमान पहुँचा 37°C, धूप से पर्यटन में गिरावट


