होम›कृषि›उदयपुर का तापमान पहुँचा 37°C, धूप से पर्यटन में गिरावट
कृषि

उदयपुर का तापमान पहुँचा 37°C, धूप से पर्यटन में गिरावट

उदयपुर में आज दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुँच गया, जबकि रात का तापमान लगभग 22 डिग्री रहा। सुबह से तेज धूप और उमस ने लोगों को असहज कर दिया, और लगातार एक सप्ताह बिना बारिश के जलस्तर घटने के कारण पर्यटन स्थलों की भीड़ में कमी आई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरएस देवड़ा ने बताया कि मानसून के समय से पहले समाप्त होने से ऐसी गर्मी में अचानक वृद्धि होती है।

bhaskar.com के अनुसार26 सितंबर 2026 को 11:05 am बजे
उदयपुर का तापमान पहुँचा 37°C, धूप से पर्यटन में गिरावट

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Heat Wave | Temperature Hits 37 Degrees, Tourist Spots Affected

उदयपुर में दिन का तापमान 37 डिग्री पहुंचा:गर्मी और उमस से लोग परेशान, पर्यटन स्थलों पर रौनक घटी

- कॉपी लिंक

उदयपुर में दिन का तापमान 37 डिग्री पहुंच गया है वहीं रात का तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सुबह करीब 8-9 बजे से ही तेज धूप होने से गर्मी और उमस का असर दिखाई देने लगता है। दोपहर होते-होते गर्मी का असर बढ़ने लग जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर

पिछले करीब एक सप्ताह से उदयपुर में बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते झीलों और तालाबों के जलस्तर बढ़ने की बजाय धीरे-धीरे घटने लगा है।

इस बार समय से पहले विदा मानसून: डॉ देवड़ा

मौसम विशेषज्ञ डॉ आरएस देवड़ा ने बताया कि जब मानसून की समय से पहले विदाई हो जाती है या उसमें लंबा गैप आ जाता है। तब धरातल से नमी खत्म होते ही सूर्य की किरणें सीधे तापमान बढ़ाती हैं। इस बार मानसून उम्मीद से पहले ही विदा हो गया। अंतिम दिनों में बारिश की गतिविधियां पूरी तरह थम गई। जिससे अचानक तापमान में उछाल आया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें