राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट: चक्रवात का दिख सकता है असर; 5 शहरों का पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Cyclone Arnab Impact & Rain Alert राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट:चक्रवात का दिख सकता है असर; 5 शहरों का पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा - कॉपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Cyclone Arnab Impact & Rain Alert
राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट:चक्रवात का दिख सकता है असर; 5 शहरों का पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा
- कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब का असर आज से राजस्थान में दिखाई दे सकता है। 29 सितंबर तक इस सिस्टम के साथ-साथ एक पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने से जयपुर, भरतपुर संभाग में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 27 सितंबर को 10 जिलों में बारिश का अलर्
पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ पश्चिमी जिलों के भी तापमान में गिरावट हुई। हालांकि पश्चिमी जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर जाने से यहां गर्मी का असर दिखा।
5 डिग्री तक गिरा तापमान
पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली के एरिया में शुक्रवार को तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट हुई। अलवर में अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 31.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। अजमेर में अधिकतम तापमान 35.2, भीलवाड़ा में 35, चूरू में 37.4, करौली में 28.9, प्रतापगढ़ में 32.7, टोंक में 32.7, सीकर में 35.2, कोटा में 32.3 और गंगानगर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
तीन दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल…
राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल
जयपुर में शुक्रवार को दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रही, लेकिन हवा चलने से गर्मी का असर कम रहा। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हुई। मौसम विभाग ने जयपुर में 29 सितंबर तक बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई है।
अलवर में शुक्रवार को गर्मी से राहत रही। सुबह से ही शहर में बादल छाए रहे। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव के बीच फिलहाल बारिश को लेकर तस्वीर साफ नहीं है।
जोधपुर में सितंबर के अंतिम दिनों में भी गर्मी का असर बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 5.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।
कोटा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इस मानसून में कोटा में औसत से कम बारिश हुई। इधर, शुक्रवार को तेज धूप के चलते उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। इस सीजन में अभी तक 439.1 एमएम बारिश हुई है।
अजमेर में शुक्रवार को धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप के कारण उमस का असर भी महसूस हुआ।
सीकर में शुक्रवार तेज धूप की वजह से गर्मी रही। दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए। इसकी वजह से उमस बढ़ गई। सीकर में पिछले 7 दिन से मौसम लगभग ड्राई बना हुआ है। सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया।
उदयपुर में बीते पांच दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। दिन में गर्मी का असर बढ़ गया है। उदयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा-जैसलमेर में ओले गिरे, नागौर-टोंक में बारिश: मेड़ता कृषि उपज मंडी में पानी भरा, रेण बस स्टैंड पर 1 टन से ज्यादा भारी होर्डिंग गिरा - Jaipur News

नागौर- टोंक में बारिश, कोटा में गिरे ओले: मेड़ता कृषि उपज मंडी में भरा पानी, रेण बस स्टैंड पर होर्डिंग गिरा - Jaipur News

जोधपुर में तैनात दुनिया के शक्तिशाली लड़ाकू विमान: युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ शुरू; 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल - Jodhpur News


