राजस्थान में 28‑29 सितंबर को 17 जिलों में बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 28 और 29 सितंबर को 17 जिलों में बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। सीकर में 40‑50 किमी/घंटा रफ़्तार की तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट लागू है। 30 सितंबर के बाद राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की भविष्यवाणी की गई है।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ab926787e48161ddb0ccc4b","slug":"rajasthan-weather-alert-17-districts-rain-strong-winds-28-29-september-imd-forecast-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान का मौसम: 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान का मौसम: 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Sun, 27 Sep 2026 08:01 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:01 PM IST
सार
राजस्थान में 28 और 29 सितंबर को कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की संभावना है। 28 सितंबर के लिए 17 जिलों में येलो अलर्ट बताया गया है, जबकि सीकर में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। मौसमी प्रणालियों के प्रभाव के बाद 30 सितंबर से राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान के कई क्षेत्रों में 28 और 29 सितंबर को बारिश तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय नई मौसमी प्रणालियों के असर से प्रदेशवासियों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मौसम केंद्र ने तीन घंटे का तात्कालिक डबल अलर्ट जारी करते हुए अनेक जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर को प्रदेश के चार संभागों और 29 सितंबर को तीन संभागों में बारिश हो सकती है। जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में 27 से 29 सितंबर तक मेघगर्जन के साथ वर्षा होने का अनुमान है। वहीं, 28 सितंबर को बीकानेर संभाग के इलाकों में भी पानी गिर सकता है। मौसम केंद्र ने 28 सितंबर के लिए अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन 17 जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसमी प्रणालियों का प्रभाव
उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बना डिप्रेशन कमजोर होकर अब वेल मार्क लो प्रेशर क्षेत्र में बदल चुका है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इन दोनों प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक पूर्वी राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्रों में 29 सितंबर से ही मौसम शुष्क होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद, आगामी पांच से छह दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
तात्कालिक अलर्ट और तापमान
मौसम केंद्र ने तीन घंटे का तात्कालिक डबल अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट के तहत सीकर और आसपास के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं येलो अलर्ट के अंतर्गत श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, भरतपुर, डीग, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलने और वर्षा होने का अनुमान है। इससे पूर्व, प्रदेश में फलोदी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और जैसलमेर का 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि अन्य स्थानों पर तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास रहा।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Indiaâs first regional Pearl Millet research centre becomes operational in Rajasthanâs Gudamalani Balotra district

जोधपुर में बादल छाए रहेंगे: मानसून सीजन की 33 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News

कोटा के मंडाना में बारिश के साथ ओले गिरे: 2 डिग्री पारा गिरा,अब तक औसत से 23% कम बरसात; जानें चंबल के बांधों की स्थिति - Kota News