अगस्त में कोटा में यूपीआई से 2916 करोड़ रुपए का लेन-देन, राजस्थान में चौथे स्थान पर - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Recorded Rs 2,916 Crore In UPI Transactions In August, Ranking Fourth In Rajasthan. अगस्त में कोटा में यूपीआई से 2916 करोड़ रुपए का लेन-देन, राजस्थान में चौथे स्थान पर - कॉप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Recorded Rs 2,916 Crore In UPI Transactions In August, Ranking Fourth In Rajasthan.
अगस्त में कोटा में यूपीआई से 2916 करोड़ रुपए का लेन-देन, राजस्थान में चौथे स्थान पर
- कॉपी लिंक
कोचिंग और शिक्षा की नगरी कोटा अब डिजिटल पेमेंट के मामले में भी राजस्थान के शीर्ष शहरों में अपनी मजबूत जगह बना चुका है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी अगस्त 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई लेन-देन की संख्या (वॉल्यूम) के मामले
आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त महीने में कोटा जिले में कुल 2.30 करोड़ (23.06 मिलियन) से अधिक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुए हैं। इन लेन-देन के जरिए जिले में कुल 2,916.13 करोड़ रुपए का डिजिटल कारोबार हुआ है। देश के कुल 780 जिलों में कोटा लेन-देन वॉल्यूम के आधार पर 119वें स्थान पर और मूल्य के आधार पर 151वें स्थान पर है।
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर के बाद कोटा का नंबर
राजस्थान में यूपीआई लेन-देन के मामले में राजधानी जयपुर पहले, जोधपुर दूसरे और उदयपुर तीसरे स्थान पर है। इसके तुरंत बाद चौथे नंबर पर कोटा ने अपनी जगह बनाई है। राजस्थान में होने वाले कुल डिजिटल लेन-देन में कोटा की हिस्सेदारी 3.77 प्रतिशत है।
यूपीआई का औसत लेन-देन 1264 रुपए हैं
रिपोर्ट का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि कोटा में यूपीआई का औसत लेन-देन मूल्य लगभग ₹1,264 रहा, जो कि राज्य के औसत (₹1,400) और राष्ट्रीय औसत (₹1,336) से कम है। विशेषज्ञों का मानना है कि औसतन कम राशि के लेन-देन होना कोटा की खास पहचान को दर्शाता है। कोटा में देश भर से लाखों छात्र-छात्राएं कोचिंग के लिए रहते हैं। हॉस्टल और पीजी के किराये से लेकर चाय-नाश्ते, मेस के खाने, ऑटो-ई-रिक्शा, फोटो कॉपी और किताबों की खरीदारी तक के लिए छात्र और स्थानीय नागरिक लगातार यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही कारण है कि यहां लेन-देन की संख्या तो बहुत ज्यादा है, लेकिन प्रति लेन-देन राशि छोटी है।
कोटा के आर्थिक विकास को मिली रफ्तार
नॉलेज-corner
स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों का कहना है कि डिजिटल पेमेंट ने व्यापार को बेहद आसान और सुरक्षित बना दिया है। चाहे बड़ी दुकान हो या ठेले वाला, हर जगह क्यूआर कोड है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Deputy CM Diya Kumari flags off Aadhar Prime Green Fit Half Marathon; over 10000 runners from 17 states run to spread message of a healthy, green, and clean India

World Tourism Day: पर्यटन मंत्री दीया बोलीं- बदली ट्यूरिस्ट की परिभाषा...कंटेट क्रिएटर्स और यूथ के साथ मिलकर तय करेंगे अगला कदम

डॉक्टर सिन्हा एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक बने


