जयपुर के बिजनेसमैन से 1 करोड़ मांगे: धमकाया- चार दिन जी ले, पांचवां दिन नहीं देख पाएगा; पटवारी पर लगाया आरोप - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Businessman Extortion Threat Case | Jawahar Circle Police Probe जयपुर के बिजनेसमैन से 1 करोड़ मांगे:धमकाया- चार दिन जी ले, पांचवां दिन नहीं देख पाएगा; पटवारी पर लगाया आर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Businessman Extortion Threat Case | Jawahar Circle Police Probe
जयपुर के बिजनेसमैन से 1 करोड़ मांगे:धमकाया- चार दिन जी ले, पांचवां दिन नहीं देख पाएगा; पटवारी पर लगाया आरोप
- कॉपी लिंक
जयपुर में बिजनेसमैन को 1 करोड़ रुपए की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने सामने आया है। आरोपी ने बिजनेसमैन को वॉट्सएप कॉल पर धमकाते हुए कहा - 4 दिन में 1 करोड़ रुपए मैं कहूं वहां दे देना। नहीं तो 4 दिन के अंदर जान से मार दूंगा। बच्चे अनाथ हो जाएंगे। चार दिन की जिदंगी जी ले। पांचवा दिन नहीं देख पाएगा। तुझे जान से मार दूंगा।
पीड़ित ने शनिवार सुबह जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में पटवारी रविन्द्र कुमार महावर पर दोस्तों के साथ मिलकर धमकाने का आरोप लगाया गया है।
ASI किशन लाल ने बताया- बस्सी के रहने वाले बिजनेसमैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका ऑफिस जवाहर सर्किल के गोकुल वाटिका में है। 18 सितम्बर को दोपहर में बिजनेसमैन अपने ऑफिस में बैठे थे। करीब 1:30 बजे मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने 4 दिन में 1 करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
ट्रू कॉलर पर चेक कर किया कॉल
बिजनेसमैन ने मोबाइल नंबर को ट्रू कॉलर पर डालकर चेक किया। मोबाइल नंबर रविन्द्र कुमार महावर के नाम पर आया। बिजनेसमैन ने बताया कि रविन्द्र कुमार पहले दांतली-सिरोली में पटवारी रहकर गए थे, इस कारण उसे पहले से जानते थे।
बिजनेसमैन ने पटवारी से कॉन्टैक्ट किया। पटवारी ने कहा - चार दिन पहले मैंने हरियाणा के दोस्त को सिम दी थी। मैं दोस्त से बात करता हूं। पटवारी ने बात करने के बाद कहा कि अब आगे कॉल नहीं करेगा।
चुनाव हारने का बदला लेने के लिए मांगी रंगदारी
पुलिस ने बताया- धमकी भरे कॉल के बाद बिजनेसमैन डरा रहा। हिम्मत करके बिजनेसमैन ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
आरोपी रविंद्र ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 17 सितम्बर को वह अपने दोस्त कपिल शर्मा, मुनीराज मीणा और रामलाल मीणा के साथ पार्टी करने विराटनगर में फार्म हाउस पर गए थे। रात को पहुंचने पर पार्टी नहीं की। 18 सितम्बर को सुबह नहाने के बाद पार्टी शुरूकी।
शराब पार्टी के दौरान ही जयपुर नगर निगम के वार्ड 61 से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े रामलाल मीणा ने कहा कि इस बार मैं चुनाव हार गया हूं। कपिल ने कहा कि आपको इस बार चुनाव में हराने का मेन कारण बिजनेसमैन रहा है। उसने पूरे वार्ड में आपको हराने के लिए पैसे बांटे हैं। इसके बाद कपिल शर्मा ने रविंद्र का फोन लेकर बिजनेसमैन को वॉट्सएप कॉल किया।
अलग- अलग नाम से की फोन पर बात
धमकी देने पर बिजनेसमैन ने कॉल काट दिया। बिजनेसमैन का वापस कॉल आने पर मुनीराज ने उठाया। मुनीराज ने भी उसे धमकी दी। मुनीराज ने खुद को संदीप चौधरी हरियाणा वाला बताकर बिजनेसमैन को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद मुनीराज ने फोन रख दिया।
ASI किशन लाल ने बताया- पीड़ित बिजनेसमैन की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
…
ये खबर भी पढ़िए …
गैंगस्टर्स ने रंगदारी के लिए बिजनेसमैन को दी धमकी:बोला- 5 मिनट का मौका मिलते ही आपको मार देंगे, डेढ़ महीने पहले भी कॉल कर धमकाया था
जयपुर के पुलिस स्टेशन में बिजनेसमैन से रंगदारी मांगने के मामले में धमकी का मामला सामने आया है। गैंगस्टर्स ने धमकाया- 5 मिनट का मौका मिलते ही आपको मार देंगे। बनीपार्क थाने में बिजनेसमैन की ओर से गैंगस्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में गर्भवती महिला की हत्या, घर में मिट्टी के नीचे दबा मिला शव; लिव-इन पार्टनर फरार - pregnant woman murdered in jaipur body found buried in house

राजस्थान:जयपुर में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अपने ही थाने के लॉकअप में बंद - rajasthan jaipur cops arrested for molesting woman

जयपुर- प्रेग्नेंट महिला की हत्या, मकान के अंदर गाड़ा शव: घर के अंदर से बदबू आ रही थी, मिट्टी के बाहर निकला था हाथ - Jaipur News


