राजस्थान में आज 17 जिलों में बारिश मचाएगी बवंडर! तेज हवाओं से रहना होगा अलर्ट
Rajasthan weather 28 September 2026: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। इसके चलते यहां कई स्थानों पर बारिश होगी। मौसम विभाग ने 28 सितंबर के लिए राज्य के 17 जिलों में बारिश होगी। जयपुर: राजस्थान समेत पूरे…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan weather 28 September 2026: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। इसके चलते यहां कई स्थानों पर बारिश होगी। मौसम विभाग ने 28 सितंबर के लिए राज्य के 17 जिलों में बारिश होगी।
जयपुर: राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम में हुआ बदलाव जारी है। उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय हुए नए मौसम तंत्र से बने पश्चिमी विक्षोभ ने राजस्थान पर प्रभाव डाल रखा है। राजस्थान में शनिवार से एक्टिव हुई बारिश और मौसमी बदलाव से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। लेकिन इससे फसलों को भी काफी नुकसान हुआ। आज प्रदेश में 28 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम, जानिए।
आज जानिए कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 28 और 29 सितंबर को राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। 28 सितंबर को प्रदेश के चार संभागों तथा 29 सितंबर को तीन संभागों में वर्षा का अनुमान है। जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में 27 से 29 सितंबर तक मेघगर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है, जबकि 28 सितंबर को बीकानेर संभाग के इलाकों में भी वर्षा हो सकती है।
राजस्थान के विभिन्न जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 28 सितंबर के लिए राज्य के 17 जिलों में बारिश होगी। इसके लिए अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में वज्रपात (आकाशीय बिजली चमकने) और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यहां 40 से 50 किमी/घंटे की गति से अंधड़ चलने, तीव्र मेघगर्जन और मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।
इन जिलों में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं
श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, भरतपुर, डीग, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
राजस्थान में जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसमी तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में 29 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है। हालांकि, इसके तुरंत बाद मौसमी बदलाव थम जाएगा। जयपुर मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में 29 सितंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा। 30 सितंबर से 3 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। कुल मिलाकर, 30 सितंबर के बाद आगामी 5 से 6 दिनों तक पूरे राजस्थान में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क बना रहने का अनुमान है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रास्ते पाकिस्तान ने की फिर नापाक साजिश, ड्रोन से हेरोईन भेज जानिए कैसे रची 5,50,00,000 की साजिश

जयपुर में 12वीं मंजिल से कूदकर कॉलेज स्टूडेंट ने किया सुसाइड; क्या मामला

जयपुर में मंदिर में घुसकर पुजारी को पीटा: जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए, तेज आवाज में भजन बजाने पर हुआ विवाद - Jaipur News


