राजस्थान के रास्ते पाकिस्तान ने की फिर नापाक साजिश, ड्रोन से हेरोईन भेज जानिए कैसे रची 5,50,00,000 की साजिश
राजस्थान के रास्ते पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है । यहां दो जिले अनूपगढ़ और श्रीगंगानगर में अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग ढाई क…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान के रास्ते पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है । यहां दो जिले अनूपगढ़ और श्रीगंगानगर में अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है।
श्रीगंगानगर : राजस्थान के बॉर्डर एरिया से फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत का खुलासा हुआ है। प्रदेश में ऐसे दो मामलों का खुलासा हुआ है, जिससे यह साबित हुआ है कि राजस्थान में लगातार पाकिस्तान मादक पदार्थों की सप्लाई के लिए घुसपैठ कर रहा है। पहला मामला अनूपगढ़ जिले से सामने आया है, जहां दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे करोड़ों की हेरोईन जब्त हुई है। वहीं श्रीगंगानगर जिले में भी भारत पाक सीमा पर हुए एक्शन में भी ड्रग सप्लाई का खुलासा हुआ है।
अनूपगढ़ में ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
बता दें कि अनूपगढ़ पुलिस , डीएसटी (DST) और बॉर्डर डीएसटी की संयुक्त टीम ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने 5K रोही क्षेत्र में नहर के पास बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से 500 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से भारतीय सीमा में गिराई हेरोईन
प्रारंभिक जांच के अनुसार, हेरोइन की यह खेप सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से भारतीय सीमा में गिराई गई थी, जिसे दोनों आरोपी बाइक से ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब उनसे नेटवर्क व अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।
श्रीगंगानगर से पकड़ी गई 3 करोड़ की हेरोईन
इधर, श्रीगंगानगर में भारत-पाक सीमा के समीप चलाए जा रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत 118वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां केसरीसिंहपुर के चक 13SB क्षेत्र से 810 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। BSF कंपनी कमांडर रमेश कुमार के नेतृत्व में अंजाम दी गई इस सफल कार्रवाई के बाद, जब्त की गई हेरोइन को अग्रिम कानूनी प्रक्रिया और जांच के लिए केसरीसिंहपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 12वीं मंजिल से कूदकर कॉलेज स्टूडेंट ने किया सुसाइड; क्या मामला

जयपुर में मंदिर में घुसकर पुजारी को पीटा: जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए, तेज आवाज में भजन बजाने पर हुआ विवाद - Jaipur News

Rajasthan CM in Bharatpur today to inaugurate development projects


