होम›मनोरंजन›जयपुर के आमेर में चल रही आश्रम-4 की शूटिंग: बाबा निराला बनकर आए बॉबी देओल, सिंहासन पर बैठकर दिया प्रवचन;ग्रामीणों ने लगाए 'जपनाम' के नारे - Jaipur News
मनोरंजन

जयपुर के आमेर में चल रही आश्रम-4 की शूटिंग: बाबा निराला बनकर आए बॉबी देओल, सिंहासन पर बैठकर दिया प्रवचन;ग्रामीणों ने लगाए 'जपनाम' के नारे - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Ashram 4 Shoot In Jaipur: Bobby Deol As Baba Nirala At Khora Bisal जयपुर के आमेर में चल रही आश्रम-4 की शूटिंग:बाबा निराला बनकर आए बॉबी देओल, सिंहासन पर बैठकर दिया प्रवचन;ग्रामी…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 सितंबर 2026 को 06:05 am बजे
जयपुर के आमेर में चल रही आश्रम-4 की शूटिंग:  बाबा निराला बनकर आए बॉबी देओल, सिंहासन पर बैठकर दिया प्रवचन;ग्रामीणों ने लगाए 'जपनाम' के नारे - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Ashram 4 Shoot In Jaipur: Bobby Deol As Baba Nirala At Khora Bisal

जयपुर के आमेर में चल रही आश्रम-4 की शूटिंग:बाबा निराला बनकर आए बॉबी देओल, सिंहासन पर बैठकर दिया प्रवचन;ग्रामीणों ने लगाए 'जपनाम' के नारे

- कॉपी लिंक

जयपुर में इन दिनों ‘आश्रम’ वेब सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग चल रही है। इसी सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर अपने चर्चित किरदार बाबा निराला के अंदाज में नजर आए।

आमेर क्षेत्र के खोरा बीसल गांव में सीरीज की शूटिंग की जा रही है। गांव की चौपाल को बाबा निराला के आश्रम के रूप में तैयार किया गया है, जहां बॉबी देओल ने ग्रामीणों के बीच कई खास सीन शूट किए।

आमेर क्षेत्र के खोरा बीसल गांव में सीरीज की शूटिंग के लिए गांव की चौपाल को आश्रम के रूप में तैयार किया गया, जहां बॉबी देओल ने ग्रामीणों के बीच कई महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग की।

इस दौरान बॉबी देओल सिंहासन पर बैठे नजर आए। उनके आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शूटिंग का हिस्सा बनाया गया। कैमरा चलते ही बाबा निराला के अंदाज में बॉबी ने लोगों को संबोधित किया और प्रवचन देते हुए दिखाई दिए। इस सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा कर रहे हैं।

यहां देखिए शूटिंग के फोटोज…

ग्रामीणों ने लगाए ‘जपनाम’ के नारे

शूटिंग देखने के लिए गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। जैसे ही बॉबी देओल बाबा निराला के रूप में सामने आए, ग्रामीणों ने ‘जपनाम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। शूटिंग के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह ‘आश्रम’ के दृश्यों जैसा दिखाई दिया। बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल को देखने के लिए ग्रामीणों में भी खास उत्साह नजर आया।

बॉबी देओल ने भी ग्रामीणों का अभिवादन किया और शूटिंग के बीच उनसे संवाद करते नजर आए। उनके बाबा निराला वाले लुक और शूटिंग के कई दृश्य सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं। खास तौर पर बॉबी की सेट पर एंट्री और ग्रामीणों के बीच शूट किए गए सीन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

शिव विलास पहुंचते ही बोले- ‘यह तो मेरा आश्रम है’

‘आश्रम 4’ की शूटिंग के दौरान बॉबी देओल का जयपुर के कूकस स्थित शिव विलास होटल में भी आना-जाना रहा। होटल पहुंचने पर प्रबंधन की ओर से उनका पारंपरिक अंदाज में माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान होटल प्रबंधन की ओर से जब बॉबी देओल से कहा गया कि ‘होटल में आपका स्वागत है’, तो उन्होंने अपने बाबा निराला वाले अंदाज में मजाकिया जवाब देते हुए कहा, ‘यह तो मेरा आश्रम है।’

इसी दौरान अभिनेता चंदन रॉय सान्याल भी वहां पहुंच गए। चंदन को देखते ही बॉबी देओल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘ये देखो, नकली बाबा आ गया।’ बॉबी की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। इसके बाद चंदन रॉय सान्याल ने बॉबी देओल को गले लगाया और दोनों साथ में शूटिंग लोकेशन के लिए रवाना हुए।

बॉबी और चंदन ने साथ शूट किए अहम सीन

शिव विलास से दोनों कलाकार शूटिंग लोकेशन पर पहुंचे, जहां बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल ने सीरीज के कुछ अहम दृश्यों की शूटिंग की। ‘आश्रम’ में चंदन रॉय सान्याल ने भोपा स्वामी सानी स्वानी भूपेंद्र सिंह का किरदार निभाया है, जबकि बॉबी देओल बाबा निराला के रूप में सीरीज की कहानी के केंद्र में हैं। दोनों के बीच फिल्माए जा रहे दृश्यों को लेकर भी सेट पर खास तैयारियां की गईं।

- राजस्थान के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: श्रीगंगानगर में आंधी चली; बीकानेर-सीकर में बरसात के साथ ओले गिरे

- कौन हैं राजस्थान के 15 RAS अफसर जो बनेंगे IAS?: मंत्री से लेकर नेता प्रतिपक्ष के साथ कर चुके काम, सरकार ने केंद्र को भेजे नाम

- जयपुर में बिजनेसमैन को धमकी- बच्चे अनाथ हो जाएंगे: 4 दिन जी ले, 5वां नहीं देख पाएगा, 1 करोड़ मांगे; पटवारी के नंबर से आया फोन

- RUHS का नया नियम मरीजों के लिए बना आफत: ओपीडी में डॉक्टर की पर्ची पर टेक्नीशियन की मंजूरी जरूरी, बिना अप्रुवल के जांच नहीं

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें