जाह्नवी कपूर–बॉबी देओल जयपुर में, एक्ट्रेस बोली,'करियर की शुरुआत से जुड़ी यादों का हिस्सा है Pink City'
जाह्नवी कपूर–बॉबी देओल जयपुर में, एक्ट्रेस बोली,'करियर की शुरुआत से जुड़ी यादों का हिस्सा है Pink City' कूकस स्थित एक होटल परिसर को वेब सीरीज आश्रम की शूटिंग के लिए आश्रम के रूप में तैयार किया गया है. Published : Septemb…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जाह्नवी कपूर–बॉबी देओल जयपुर में, एक्ट्रेस बोली,'करियर की शुरुआत से जुड़ी यादों का हिस्सा है Pink City'
कूकस स्थित एक होटल परिसर को वेब सीरीज आश्रम की शूटिंग के लिए आश्रम के रूप में तैयार किया गया है.
Published : September 23, 2026 at 11:13 PM IST
जयपुर: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बुधवार को राजधानी जयपुर पहुंची. जाह्नवी कपूर ने शहर में एक फैशन ब्रांड के स्टोर का उद्घाटन किया. जाह्नवी कपूर ने कहा कि जयपुर के साथ उनका खास रिश्ता है. जयपुर उनके लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि करियर की शुरुआत से जुड़ी यादों का हिस्सा है. जाह्नवी कपूर ने अपनी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग जयपुर में होने का भी जिक्र किया. वहीं फिल्म अभिनेता बॉबी देओल आश्रम सीरीज की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे. अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और अभिनेता बॉबी देओल की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई.
जाह्नवी कपूर ने जयपुर के अजमेर रोड पर खुले स्टोर का उद्घाटन किया. इस मौके पर जाह्नवी कपूर ने जयपुर के साथ अपने खास रिश्ते को भी याद किया. जाह्नवी ने अपनी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग जयपुर में होने का जिक्र करते हुए कहा कि जयपुर उनके लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि करियर की शुरुआत से जुड़ी यादों का महत्वपूर्ण हिस्सा है. जयपुर से मेरा विशेष जुड़ाव है. जाह्नवी कपूर ने कहा कि उन्होंने जयपुर में अपने कई खास पल बिताए हैं. जयपुर में मेरी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग हुई थी. जब भी मेरी पहली फिल्म की बात होगी, तो उसमें जयपुर की बात होगी. जयपुर आना हमेशा यादगार रहता है.
पढ़ें: जयपुर में 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू, होटल शिव विलास बना बाबा निराला का आलीशान दरबार
आश्रम सीरीज की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे बॉबी देओल: वहीं, फिल्म अभिनेता बॉबी देओल चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम' के चौथे सीजन की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे. डायरेक्टर प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज का सेट जयपुर के कूकस स्थित होटल में तैयार किया गया है. होटल परिसर को वेब सीरीज आश्रम की शूटिंग के लिए आश्रम के रूप में तैयार किया गया है. सेट पर बाबा निराला के किरदार से जुड़ी बड़ी-बड़ी तस्वीरें भी लगाई गई है. इसके साथ ही जयपुर के कलाकारों का भी ऑडिशन लिया जा रहा है. राजधानी जयपुर में कई दिनों से वेब सीरीज के अलग-अलग सीन फिल्माए जा रहे हैं.
पढ़ें: निर्देशक और प्रोड्यूसर करण जौहर ने जैसलमेर में देखी धुरंधर-2, टॉकीज के बाहर फैंस का जमावड़ा
'आश्रम 4' शूटिंग में त्रिधा चौधरी और चंदन रॉय सान्याल समेत अन्य कई कलाकार हिस्सा ले रहे हैं. आमेर में कूकस होटल शिव विलास में तैयार किए गए सेट को बहुत भव्य और लग्जरी लुक दिया गया है. स्थानीय कलाकारों और शूटिंग से जुड़े लोगों ने सेट की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं. सेट पर आश्रम से जुड़े माहौल को दिखाने के लिए विशेष सजावट की गई है.इससे पहले जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी और मानसरोवर स्थित प्रियंका हॉस्पिटल में भी आश्रम के सीन फिल्माए गए थे.
पढ़ें: बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल पहुंचे जयपुर, हवामहल पर उमड़ी फैंस की भीड़
'आश्रम 4' की शूटिंग के लिए जयपुर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन लिए गए हैं. इसमें कई कलाकारों का चयन बाबा निराला के शिष्यों और अनुयायियों की भूमिका के लिए किया गया है. सीरीज में आश्रम के अनुयायियों और उसके आसपास के माहौल की अहम भूमिका होने के कारण स्थानीय कलाकारों के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है. वेब सीरीज में बाबा निराला के सबसे खास सहयोगी भोपा स्वामी का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल भी चौथे सीजन में नजर आएंगे. वहीं त्रिधा चौधरी एक बार फिर बबीता के किरदार में दिखाई देगी.
सीरीज में अदिति पोहनकर पम्मी, दर्शन कुमार उजागर सिंह, अनुप्रिया गोयनका डॉ. नताशा, सचिन श्रॉफ हुकुम सिंह और प्रीति सूद साध्वी माता की भूमिका में हैं. इनके अलावा कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी हुई है. इनमें नीतू चंद्रा श्रीवास्तव, पंखुड़ी गिडवानी, अरमान पारिख, ध्रुव चौधरी और अक्षय ओबेरॉय के नाम शामिल हैं. आश्रम सीरीज का पहला सीजन वर्ष 2020 में रिलीज हुआ था. प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला का किरदार निभाकर खूब चर्चा बटोरी थी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एचएंडएम ने जयपुर में खोला पहला स्टोर - Jaipur News

अजमेर में पंचायत चुनाव लॉटरी, 10 प्रधान और 33 जिला परिषद सीटें आरक्षित

जाह्नवी कपूर बोलीं- जयपुर में हुई पहली फिल्म की शूटिंग: पिंकसिटी से जुड़ाव खास बनता जा रहा; एचएंडएम का पहला स्टोर किया लॉन्च - Jaipur News


