होममनोरंजनजयपुर एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर: पूजा चोपड़ा ने फैंस संग खिंचवाई तस्वीरें,शाहबाज खान चौमूं में अवॉर्ड फंक्शन में करेंगे शिरकत - Jaipur News
मनोरंजन

जयपुर एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर: पूजा चोपड़ा ने फैंस संग खिंचवाई तस्वीरें,शाहबाज खान चौमूं में अवॉर्ड फंक्शन में करेंगे शिरकत - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Bollywood Stars At Jaipur Airport | Janhvi Kapoor Shahbaz Khan Visit जयपुर एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर:पूजा चोपड़ा ने फैंस संग खिंचवाई तस्वीरें,शाहबाज…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 सितंबर 2026 को 10:05 am बजे
जयपुर एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर:  पूजा चोपड़ा ने फैंस संग खिंचवाई तस्वीरें,शाहबाज खान चौमूं में अवॉर्ड फंक्शन में करेंगे शिरकत - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Bollywood Stars At Jaipur Airport | Janhvi Kapoor Shahbaz Khan Visit

जयपुर एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर:पूजा चोपड़ा ने फैंस संग खिंचवाई तस्वीरें,शाहबाज खान चौमूं में अवॉर्ड फंक्शन में करेंगे शिरकत

- कॉपी लिंक

एयर इंडिया की फ्लाइट से आज एक के बाद एक कई फिल्मी हस्तियां जयपुर पहुंचीं। इनमें वरिष्ठ अभिनेता शाहबाज खान, अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला, जाह्नवी कपूर और पूजा चोपड़ा शामिल रहीं। चारों अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए जयपुर आए हैं।

राजस्थान के लोक कलाकार मामे ख़ान भी जयपुर पहुंचे है। वे यहां एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते नजर आएंगे। सबसे पहले अभिनेता शाहबाज खान जयपुर पहुंचे। वे चौमूं में आयोजित होने वाले राजस्थानी सिनेमा अवॉर्ड्स में शामिल होने आए हैं। इस आयोजन में राजस्थानी सिनेमा से जुड़े कलाकारों और फिल्मकारों को सम्मानित किया जाएगा।

शाहबाज खान लंबे समय से हिंदी फिल्मों और टेलीविजन से जुड़े हुए हैं। टीवी पर उन्हें खास पहचान ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’, ‘चंद्रकांता’, ‘द ग्रेट मराठा’, ‘बेताल पच्चीसी’, ‘युग’ और ‘महाराणा प्रताप’ जैसे धारावाहिकों से मिली। ‘चंद्रकांता’ में कुंवर वीरेंद्र विक्रम और ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ में हैदर अली के किरदार उनके चर्चित टीवी रोल में शामिल हैं।

ब्लैक मास्क में पहुंचीं शोभिता धुलिपाला

शाहबाज खान के बाद अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला जयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। वे ब्लैक मास्क लगाए नजर आईं। शोभिता ने मॉडलिंग से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और 2016 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद वे वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ में तारा खन्ना के किरदार से खास पहचान बनाने में सफल रहीं। शोभिता ने हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। हॉलीवुड फिल्म ‘मंकी मैन’ से भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम किया।

जाह्नवी कपूर करेंगी बड़े ब्रांड की लॉन्चिंग

इसके बाद अभिनेत्री जाह्नवी कपूर जयपुर पहुंचीं। जाह्नवी आज शाम देश के एक बड़े ब्रांड की लॉन्चिंग में शामिल होंगी। इस दौरान वे फैंस से भी रूबरू होंगी।

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’, ‘रूही’, ‘गुड लक जेरी’, ‘मिली’, ‘बवाल’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘उलझ’, ‘देवरा: पार्ट 1’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्मों में काम किया। जाह्नवी की फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार देखने को मिले हैं। ‘गुंजन सक्सेना’ में उन्होंने वास्तविक जीवन की महिला पायलट से प्रेरित भूमिका निभाई, जबकि ‘मिली’ में उनका किरदार सर्वाइवल ड्रामा का हिस्सा था।

कूल अंदाज में दिखीं पूजा चोपड़ा

जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री पूजा चोपड़ा भी पहुंचीं। वे काफी सहज और कूल अंदाज में नजर आईं। एयरपोर्ट पर उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। पूजा जयपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई हैं। पूजा चोपड़ा ने 2009 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था और इसके बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा। फिल्मों में उन्हें खास पहचान ‘कमांडो: ए वन मैन आर्मी’ से मिली, जिसमें उन्होंने विद्युत जामवाल के साथ काम किया। इसके अलावा वे ‘फैशन’, ‘हीरोइन’, ‘ये तो टू मच हो गया’, ‘अय्यारी’, ‘बबलू बैचलर’ और ‘जहां चार यार’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

- LIVEउदयपुर में ओबीसी से नहीं होगा एक भी प्रधान: जयपुर में बनेंगी 11 महिला प्रधान, 4 जिलों में केवल एसटी कैटेगरी, देखें- 39 जिलों के आरक्षण की लिस्ट

- LIVEजयपुर में 11 महिलाएं प्रधान बनेंगी: एससी और ओबीसी को 4-4 सीट मिलीं, एसटी के पास 3 सीट

- जयपुर- तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार युवक को कुचला: रोड पर 15 फीट तक घसीटते ले गई गाड़ी; दोस्तों के घर जा रहा था

- RCA चुनाव में नामांकन शुरू,पहली बार महिला ने किया आवेदन: अध्यक्ष पद की दौड़ में नेताओं के बेटे, राठौड़ और खींवसर में कांटे की टक्कर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें