जाह्नवी कपूर बोलीं- जयपुर में हुई पहली फिल्म की शूटिंग: पिंकसिटी से जुड़ाव खास बनता जा रहा; एचएंडएम का पहला स्टोर किया लॉन्च - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Janhvi Kapoor Inaugurates H&M Store Jaipur | Pinkcity Visit Photos जाह्नवी कपूर बोलीं- जयपुर में हुई पहली फिल्म की शूटिंग:पिंकसिटी से जुड़ाव खास बनता जा रहा; एचएंडएम का पहला स्…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Janhvi Kapoor Inaugurates H&M Store Jaipur | Pinkcity Visit Photos
जाह्नवी कपूर बोलीं- जयपुर में हुई पहली फिल्म की शूटिंग:पिंकसिटी से जुड़ाव खास बनता जा रहा; एचएंडएम का पहला स्टोर किया लॉन्च
- कॉपी लिंक
जयपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कहा- मेरे लिए सिर्फ यह एक शहर नहीं, बल्कि मेरे करियर की शुरुआत से जुड़ी यादों का हिस्सा है। अपनी पहली फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग जयपुर में होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां मैंने कई खास पल बिताए हैं।
जाह्नवी कपूर ने कहा- जयपुर से मेरा विशेष जुड़ाव है। मेरी पहली फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग जयपुर में ही हुई थी। जब भी मेरी पहली फिल्म की बात होगी। जयपुर की बात होगी। ऐसे में यहां आना हमेशा यादगार रहता है। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने जयपुर में फैशन ब्रांड एचएंडएम के पहले स्टोर का बुधवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर जाह्नवी कपूर ने जयपुर के साथ अपने खास रिश्ते को भी याद किया।
अजमेर रोड स्थित रिधिराज वर्ल्ड बिजनेस सेंटर में खुले इस स्टोर को जाह्नवी कपूर ने एचएंडएम इंडिया की डायरेक्टर हेलेना कुइलेनस्टिएर्ना और ग्रुप के चीफ कमर्शियल ऑफिसर हेनरिक क्रून के साथ लॉन्च किया।
पहले देखिए इवेंट की PHOTOS
‘धड़क’ की शूटिंग ने बनाया जयपुर से खास रिश्ता
जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आए थे। फिल्म की कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि से जुड़ी थी और इसकी शूटिंग के दौरान जाह्नवी ने जयपुर सहित राजस्थान की कई लोकेशंस पर समय बिताया था।
डिजाइनर कलेक्शन में नजर आईं जाह्नवी
स्टोर लॉन्च के दौरान जाह्नवी कपूर खास अंदाज में नजर आईं। उन्होंने एचएंडएम के लेटेस्ट डिजाइनर कोलैबोरेशन के कपड़े पहने थे। अपने फैशन स्टाइल को लेकर जाह्नवी ने कहा- मेरे लिए फैशन ऐसे कपड़े चुनने के बारे में है, जिन्हें पहनना आसान और मजेदार हो। जो व्यक्तिगत स्टाइल के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाएं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एचएंडएम ने जयपुर में खोला पहला स्टोर - Jaipur News

जाह्नवी कपूर–बॉबी देओल जयपुर में, एक्ट्रेस बोली,'करियर की शुरुआत से जुड़ी यादों का हिस्सा है Pink City'

अजमेर में पंचायत चुनाव लॉटरी, 10 प्रधान और 33 जिला परिषद सीटें आरक्षित


