होमक्राइमराजस्थान में एक महिला ने अपनी 13 माह की बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने की दुर्घटनापूर्ण घटना हुई
क्राइम

राजस्थान में एक महिला ने अपनी 13 माह की बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने की दुर्घटनापूर्ण घटना हुई

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी 13 माह की बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना चौहटन थाना क्षेत्र के बूठ राठौड़न गांव की है, जहां मां-बेटी के शव घर में बने पानी के टांके में मिले हैं। पुलिस अभी जांच कर रही है कि घटना के पीछे के कारण क्या थे।

Hindustan Hindi News के अनुसार6 जून 2026 को 07:07 pm बजे
राजस्थान में एक महिला ने अपनी 13 माह की बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने की दुर्घटनापूर्ण घटना हुई

सौजन्य से:- Hindustan Hindi News

राजस्थान के बाड़मेर में 1 साल की बेटी की हत्या कर मां ने किया सुसाइड

राजस्थान के बाड़मेर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपनी 13 माह की बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।

राजस्थान के बाड़मेर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपनी 13 माह की बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। मां और बेटी के शव घर में बने पानी के टांके (टैंक) में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना चौहटन थाना क्षेत्र के बूठ राठौड़न गांव की है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान धुड़ी (23) और उसकी 13 माह की बेटी प्रिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

सुबह टांके में मिले मां-बेटी के शव

चौहटन डीएसपी जेठाराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह महिला अपनी बेटी को साथ लेकर घर से निकली थी। आशंका है कि उसने पहले बेटी को घर में बने पानी के टांके में फेंका और उसके बाद स्वयं भी उसमें कूद गई। सुबह काफी देर तक दोनों घर में दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

करीब सुबह 9:30 बजे परिवार के लोगों ने घर के टांके में देखा तो मां और बेटी के शव पानी में तैरते नजर आए। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। तत्काल चौहटन थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को टांके से बाहर निकलवाया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी भिजवाया गया।

पति और ससुर को नहीं थी जानकारी

परिजनों के अनुसार, घटना के समय महिला का पति तेजाराम और उसके ससुर घर में सो रहे थे। उन्हें सुबह काफी देर तक मां-बेटी के नहीं दिखने पर चिंता हुई। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद घर के टांके में दोनों के शव दिखाई दिए।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

ढाई साल पहले हुई थी शादी

मृतका के जेठ अमोलक राम ने बताया कि उनके छोटे भाई तेजाराम की शादी जनवरी 2024 में धुड़ी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों की एक बेटी प्रिया हुई, जिसकी उम्र करीब 13 महीने थी।

अमोलक राम के अनुसार, गुरुवार रात धुड़ी ने परिवार के साथ सामान्य रूप से भोजन किया था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि तेजाराम ट्रैक्टर चालक होने के साथ-साथ ड्राइवर का काम भी करता है। वहीं, धुड़ी का पीहर भी चौहटन थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित है। घटना की सूचना मिलने के बाद पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि महिला के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद बूठ राठौड़न गांव में शोक का माहौल है। एक साथ मां और मासूम बेटी की मौत से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

लेखक के बारे में

Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)

सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें