होमक्राइमजयपुर में हिस्ट्रीशीटर ने पेंटहाउस में खोला जुआ का अड्डा: 1 महीने से पुलिस रख रही थी निगरानी; 9.74 लाख रुपए का दांव लगाते 8 गिरफ्तार - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर ने पेंटहाउस में खोला जुआ का अड्डा: 1 महीने से पुलिस रख रही थी निगरानी; 9.74 लाख रुपए का दांव लगाते 8 गिरफ्तार - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Gambling Den Raid | History Sheeter Arrested With Lakhs जयपुर में हिस्ट्रीशीटर ने पेंटहाउस में खोला जुआ का अड्डा:1 महीने से पुलिस रख रही थी निगरानी; 9.74 लाख रुपए का दां…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 जुलाई 2026 को 04:02 am बजे
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर ने पेंटहाउस में खोला जुआ का अड्डा:  1 महीने से पुलिस रख रही थी निगरानी; 9.74 लाख रुपए का दांव लगाते 8 गिरफ्तार - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Gambling Den Raid | History Sheeter Arrested With Lakhs

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर ने पेंटहाउस में खोला जुआ का अड्डा:1 महीने से पुलिस रख रही थी निगरानी; 9.74 लाख रुपए का दांव लगाते 8 गिरफ्तार

- कॉपी लिंक

जयपुर में पेंटहाउस में जुआ अड्डा खोलकर दांव लगाते हुए पुलिस ने पकड़ा। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने नारायण विहार इलाके में गोरी विहार विस्तार में सोमवार रात को एक पेंटहाउस में यह कार्रवाई की। यहां हिस्ट्रीशीटर की ओर से खोल रखे जुआ का अड्डा प

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुआघर में दांव लगाते मिले हिस्ट्रीशीटर सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया- सीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि पुलिस टीम ने प्लानिंग के तहत घेराबंदी कर पेंटहाउस में रेड डाली। पुलिस ने ताशपत्ती पर रुपए का दांव लगाते मिले आरोपी हिस्ट्रीशीटर फिरोज उर्फ बबलू उर्फ गन्न्या, शाहिद अहमद, आरिफ, रितेश जैन, पंकज जैन, सुनील जैन, मोहम्मद हुसैन और हनीफ को अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपियों से 9 लाख 73 हजार 520 रुपए जुआ की रकम और ताशपत्ती बरामद किए।

हिस्ट्रीशीटर चला रहा था जुआघर

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फिरोज उर्फ उर्फ गन्न्या थाना नाहरगढ़ का हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ जयपुर शहर के विभिन्न पुलिस थानों में 21 मामले पहले से दर्ज हैं। इनमें जुआ, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, लोक व्यवस्था भंग सहित अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। साल 2019 में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। मई 2026 से हाईकोर्ट के आदेश पर निगरानी हटाते ही आरोपी हिस्ट्रीशीटर फिरोज ने जुआघर खोल लिया था।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें