होमक्राइमराकेश हत्याकांड: जांच में तेजी
क्राइम

राकेश हत्याकांड: जांच में तेजी

जयपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिसके बाद शव को नदी के किनारे दबा दिया गया था। पुलिस ने जांच शुरू की है और एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं।

Dainik Bhaskar के अनुसार7 जून 2026 को 08:35 am बजे
राकेश हत्याकांड: जांच में तेजी

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Murder | Youth Killed 1.5 KM From Home, Buried

जयपुर में युवक की हत्या कर शव गाड़ दिया:घर से 1.5 किलोमीटर दूर मिली लाश, सुबह गांव वालों ने नदी किनारे खून बिखरा देखा

- कॉपी लिंक

जयपुर में युवक की हत्या करने के बाद बदमाशों ने उसके शव को नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया। हत्यारे लाश को पूरी तरह छुपाने की फिराक में थे। जल्दबाजी के चक्कर में युवक की बॉडी का कुछ हिस्सा मिट्टी से बाहर ही रह गया।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने इसे देख लिया। पास ही खून बिखरा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। युवक के सिर व गले पर चोट के निशान हैं। पूरा मामला दिल्ली रोड स्थित चंदवाजी थाना इलाके का है।

रातभर ढूंढते रहे परिजन

जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि युवक (मृतक) की पहचान हरचन्दपुरा (चंदवाजी) के रहने वाले राकेश कुमार (28) पुत्र सुगलाराम जाट के रूप में हुई है। वह अविवाहित था। राकेश अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। रोज शाम को वह घर से बाहर जाता था, परंतु समय से लौट आता था।

शनिवार देर शाम भी वह घर से निकला था। रात 8 बजे तक वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। भाई-बहनों और परिवार के लोगों ने रातभर उसे हर संभावित जगह पर ढूंढा, लेकिन राकेश का कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

सुबह नदी के रास्ते गुजरते लोगों ने शव देखा

रविवार सुबह करीब 8 बजे स्थानीय ग्रामीण अपने काम के लिए घर से निकले। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कवरपुरा स्थित नदी किनारे ताजा मिट्टी खुदी जगह दिखी।

ऊपर बॉडी का हिस्सा दिखाई दे रहा था। लोगों ने पास जाकर देखा, तो वहां जमीन पर काफी खून भी पड़ा हुआ था। मिट्टी में लाश दबी होने की आशंका से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

पकड़े जाने के डर से जल्दबाजी कर गए हत्यारे

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, हत्यारों ने शनिवार रात को ही राकेश की नदी में हत्या की थी। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने वहीं गड्ढा खोदा और लाश को दफन कर दिया।

रात के अंधेरे और पकड़े जाने के डर के चलते वे जल्दबाजी में थे। इसी हड़बड़ाहट में शव का कुछ हिस्सा ठीक से दब नहीं पाया। मिट्टी की ऊपरी सतह पर पैंट नजर आने से पूरा राज खुल गया।

FSL टीम ने जुटाए सबूत, आरोपियों की तलाश जारी

वारदात की गंभीरता को देखते हुए चंदवाजी थाना पुलिस तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंची और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीड़ को दूर किया। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मिट्टी हटाकर युवक के शव को बाहर निकाला गया। जयपुर से एफएसएल (FSL) की टीम आई थी। टीम ने बारीकी से सबूत और फिंगरप्रिंट्स लिए। पुलिस पुरानी रंजिश और आपसी विवाद सहित तमाम एंगल्स से मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव निम्स हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

मोबाइल नहीं देने से नाराज बेटी टैंक में कूदी: बचाने के लिए मां ने भी लगाई छलांग, दोनों की मौत

- बात खरी हैसांसद ने उठाया 'बेटियों-बहुओं' का मुद्दा: मोर्चा अध्यक्ष मैडम की 'सफाई', CM का 'ऑटोग्राफ' लेने पहुंचा बच्चा

राजस्थान में आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: टोंक में 2 इंच तक बरसात हुई; जानिए- कल कहां हीटवेव की चेतावनी

हाई प्रोफाइल लड़की चला रही थी कॉर्पोरेट हनी ट्रैप गैंग: बिजनेसमैन की न्यूड फोटो बनाकर ऑफिस में की वायरल, आरोप- 7 करोड़ का प्रोजेक्ट छीना

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें