कही आपकी सेहत से नहीं हो जाए खिलवाड़, जयपुर के Zepto डार्क स्टोर की खुली पोल, ये खराब-एक्सपायरी सामान हुआ नष्ट
जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत रामनगरिया स्थित 'जेप्टो' के डार्क स्टोर पर छापा मारा। कोल्ड रूम में तापमान मानकों की अनदेखी पर अमूल-सरस के 1550 पैकेट दूध-दही और 107 किलो खराब एक्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत रामनगरिया स्थित 'जेप्टो' के डार्क स्टोर पर छापा मारा। कोल्ड रूम में तापमान मानकों की अनदेखी पर अमूल-सरस के 1550 पैकेट दूध-दही और 107 किलो खराब एक्सपायरी खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट करवाई गई।
जयपुर: ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुलाबी शहर जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसी क्रम में चिकित्सा और स्वास्थ्य सचिव गायत्री राठौड़ के सख्त निर्देशों के बाद विभाग की टीम ने रामनगरिया विस्तार (ए-ब्लॉक) स्थित मैसर्स जे.डी.एस. मार्केटिंग के वेयरहाउस पर औचक छापा मारा। यह वेयरहाउस त्वरित डिलीवरी सेवा देने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'जेप्टो' का डार्क स्टोर है। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में स्वच्छता और तापमान के मानकों की भारी अनदेखी पाई गई, जिससे सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।
कोल्ड रूम में भारी लापरवाही
जांच अधिकारी जब वेयरहाउस के अंदर पहुंचे तो डेयरी उत्पादों के सुरक्षित भंडारण की स्थिति बेहद खराब मिली। कोल्ड रूम और डीप फ्रीजर में कूलिंग का तापमान निर्धारित मानकों के बजाय 6 से 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। डेयरी प्रोडक्ट्स (दूध, दही, छाछ) को सुरक्षित रखने के लिए इतने अधिक तापमान पर रखना बेहद खतरनाक और हानिकारक साबित हो सकता है। इस गंभीर लापरवाही के चलते टीम ने मौके पर ही अमूल और सरस ब्रांड के लगभग 1550 पैकेट दूध, दही और छाछ को तुरंत नष्ट करवा दिया। इसके अलावा, स्टोर में बेचे जा रहे पीनट बटर और शहद (हनी) की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला (लैब) भेज दिए गए हैं।
खराब -एक्सपायरी खाद्य सामग्री भी बरामद
कार्रवाई के दौरान केवल डेयरी उत्पाद ही नहीं, बल्कि अन्य खाद्य सामग्रियों में भी गंभीर अनियमितता पाई गई। वेयरहाउस में करीब 100 किलोग्राम क्षतिग्रस्त खाद्य सामग्री बिना किसी 'नॉट फॉर सेल' टैग के बिक्री के लिए रखी पाई गई। टीम ने इसे भी तुरंत प्रभाव से मौके पर नष्ट करा दिया। इसके साथ ही 7 किलोग्राम एक्सपायरी (समयावधि पार) खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई गई।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSSAI) के कड़े प्रावधानों के तहत संबंधित फर्म और डार्क स्टोर संचालक के खिलाफ वैधानिक और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शहर में खाद्य पदार्थों के मानकों के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


