होमक्राइमजयपुर राजस्थान में साइबर अपराधों पर नकेल कसने की तैयारी, रोकथाम को लेकर CM भजनलाल शर्मा गंभीर
क्राइम

जयपुर राजस्थान में साइबर अपराधों पर नकेल कसने की तैयारी, रोकथाम को लेकर CM भजनलाल शर्मा गंभीर

जयपुर : प्रदेश में साइबर अपराधों पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है. साइबर अपराधों पर रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गंभीर हैं. राजस्थान हाईकोर्ट में स्पेशल लोक अभियोजक नियुक्त करने की तैयारी है. हाईकोर्ट प्रधा…

First India News के अनुसार23 सितंबर 2026 को 04:06 pm बजे
जयपुर राजस्थान में साइबर अपराधों पर नकेल कसने की तैयारी, रोकथाम को लेकर CM भजनलाल शर्मा गंभीर

सौजन्य से:- First India News

जयपुर : प्रदेश में साइबर अपराधों पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है. साइबर अपराधों पर रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गंभीर हैं. राजस्थान हाईकोर्ट में स्पेशल लोक अभियोजक नियुक्त करने की तैयारी है. हाईकोर्ट प्रधान-जयपुर पीठ में साइबर मामलों की प्रभावी पैरवी पर फोकस है.

साइबर मामलों के लिए विशेष लोक अभियोजकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है. 24 से 28 सितंबर तक विधि विभाग ने आवेदन और बायोडाटा मांगे हैं. पूर्व में जोधपुर के लिए अधिवक्ता शेखर मेहरा और जयपुर के लिए निशित दीक्षित के नाम का प्रस्ताव भेजा गया था. CMO ने 5-5 अधिवक्ताओं का पैनल बनाकर फाइल भेजने के निर्देश दिए हैं.

फरवरी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साइबर विशेष अदालतें खोलने की घोषणा की थी. अब ऐसे मामलों की प्रभावी पैरवी के लिए स्पेशल लोक अभियोजकों की नियुक्ति की तैयारी है. साइबर अपराधों की जांच से लेकर अभियोजन तक मजबूत करने पर सरकार का फोकस है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें