एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल
एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल एम्स जोधपुर में ड्यूटी के दौरान डॉ. रैनरेश यादव की मौत हो गई है. इसके बाद अब डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है. डॉक्टर्स चार मांगों पर अड़े हैं. साथ ही न…

सौजन्य से:- ABP News
एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल
एम्स जोधपुर में ड्यूटी के दौरान डॉ. रैनरेश यादव की मौत हो गई है. इसके बाद अब डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है. डॉक्टर्स चार मांगों पर अड़े हैं. साथ ही निदेशक के इस्तीफे की भी मांग है.
जोधपुर एम्स जोधपुर में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रैनरेश यादव की ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों और विद्यार्थियों में रोष बढ़ गया है. घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है.
रेजिडेंट डॉक्टरों ने संस्थान प्रशासन के सामने घटना को लेकर सार्वजनिक बयान जारी करने और माफी मांगने की मांग रखी है. इसके साथ ही दिवंगत डॉक्टर के परिवार को 5 करोड़ रुपये का मुआवजा और सभी लागू लाभ दिए जाने की मांग की गई है.
राजस्थान पंचायत चुनाव में आरक्षण लॉटरी शुरू, बढ़ी सियासी हलचल
कार्यकारी निदेशक के इस्तीफे की मांग
रेजिडेंट डॉक्टरों की तीसरी प्रमुख मांग घटना की जवाबदेही तय करने और एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक के इस्तीफे की है. वहीं चौथी मांग के तौर पर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) और छात्र संघ को आधिकारिक मान्यता देने की मांग की गई है.
रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि इन मांगों का उद्देश्य केवल इस घटना को लेकर कार्रवाई कराना नहीं, बल्कि संस्थान में डॉक्टरों और विद्यार्थियों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करना भी है. उन्होंने प्रशासन से मांगों पर तत्काल और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है.
हड़ताल के दौरान प्रभावित रहेंगी ये सेवाएं
हड़ताल के दौरान नियमित ओपीडी और वैकल्पिक ऑपरेशन सेवाएं प्रभावित रहेंगी, जबकि इमरजेंसी ओपीडी और आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर को चालू रखने की बात कही गई है. डॉ. रैनरेश यादव की मौत के बाद एम्स परिसर में पहले से ही शोक और आक्रोश का माहौल है.
अब रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से अस्पताल की नियमित चिकित्सा सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है. प्रशासन और रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच बातचीत से मामले का समाधान निकलने पर सभी की नजरें टिकी हैं.
जोधपुर पुलिस अधिकारी ने दी यह जानकारी
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट बासनी पुलिस थाना अधिकारी नितिन दुबे ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर राज नरेश यादव ने सुसाइड किया था. पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं रेजिडेंट डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं.
AIIMS जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

जयपुर राजस्थान में साइबर अपराधों पर नकेल कसने की तैयारी, रोकथाम को लेकर CM भजनलाल शर्मा गंभीर


