होमशिक्षा-करियरYuva Sangam Phase VII : राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर, 27 सितंबर को आएगा सिक्किम के युवाओं का दल
शिक्षा-करियर

Yuva Sangam Phase VII : राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर, 27 सितंबर को आएगा सिक्किम के युवाओं का दल

Yuva Sangam Phase VII : राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर, 27 सितंबर को आएगा सिक्किम के युवाओं का दल सिक्किम के युवाओं से जुड़ेगा राजस्थान. IIT Jodhpur 55 सदस्यीय सिक्किम प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी के लिए तैयार... Publi…

ETV Bharat के अनुसार24 सितंबर 2026 को 01:05 pm बजे
Yuva Sangam Phase VII : राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर, 27 सितंबर को आएगा सिक्किम के युवाओं का दल

सौजन्य से:- ETV Bharat

Yuva Sangam Phase VII : राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर, 27 सितंबर को आएगा सिक्किम के युवाओं का दल

सिक्किम के युवाओं से जुड़ेगा राजस्थान. IIT Jodhpur 55 सदस्यीय सिक्किम प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी के लिए तैयार...

Published : September 24, 2026 at 6:06 PM IST

जोधपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (IIT Jodhpur) को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की प्रमुख युवा आदान-प्रदान पहल 'युवा संगम फेज VII' के तहत राजस्थान के नोडल संस्थान के रूप में नामित किया गया है. यह कार्यक्रम 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (EBSB) पहल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है. इस चरण में राजस्थान को सिक्किम के साथ जोड़ा गया है.

राजस्थान के लिए IIT जोधपुर और सिक्किम के लिए सिक्किम विश्वविद्यालय को संबंधित नोडल संस्थान बनाया गया है. युवा संगम के माध्यम से युवाओं को देश के दूसरे राज्य की संस्कृति, परंपराओं, विकास, उपलब्धियों और तकनीकी प्रगति को करीब से जानने और अनुभव करने का अवसर मिलता है. साथ ही, यह कार्यक्रम युवाओं के बीच आपसी संवाद और मजबूत जन-जन संपर्क को बढ़ावा देता है.

आईआईटी निदेशक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार सिक्किम का 55 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 27 सितंबर 2026 को IIT जोधपुर पहुंचेगा. इसके बाद 28 सितंबर को स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल के सदस्य IIT जोधपुर में संस्थागत संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, भ्रमण सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे. इन गतिविधियों के माध्यम से उन्हें राजस्थान की समृद्ध विरासत, विकास यात्रा और तकनीकी एवं नवाचार के परिवेश से परिचित कराया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल के लिए 2 अक्टूबर को समापन समारोह आयोजित होगा और प्रतिनिधिमंडल 3 अक्टूबर को सिक्किम के लिए रवाना होगा.

युवा संगम की गतिविधियां पांच बिंदुओं पर : राजस्थान-सिक्किम युवा संगम के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और कुल 11,149 पंजीकरण प्राप्त हुए. भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार IIT जोधपुर के EBSB क्लब द्वारा संचालित चयन प्रक्रिया के बाद राजस्थान से 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इनके साथ पांच संस्थागत प्रतिनिधि भी सिक्किम जाएंगे.

युवा संगम के तहत होने वाली गतिविधियां पांच बिदुओं पर आधारित होती है. पहला बिंदु पर्यटन के तहत क्षेत्र के पर्यटन को जानना, जिससे संस्कृति से रूबरू हो सकें. दूसरा परंपरा, यानी वहां की पुरानी परंपराओं को समझना, जिससे उस प्रदेश की उत्कृष्ठताओं को जान सकें. तिसरा प्रगति क्षेत्र में कितना विकास हुआ है. चौथा परस्पर संपर्क जो युवा आदान प्रदान कर रहे हैं, उनका संपर्क परस्पर बना रहे यह भी आवश्यकत है. पांचवां है प्रौद्योगिकी यानी तकनीक के क्षेत्र में कौन कहां है, यह भी जानना होता है.

राजस्थान के 55 युवा जाएंगे : राजस्थान के विद्यार्थी भी सिक्किम की संस्कृति, परंपराओं, पर्यटन, विकास पहलों और तकनीकी प्रगति को प्रत्यक्ष रूप से जानेंगे और वहां के युवाओं के साथ संवाद करेंगे. राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल 7 अक्टूबर 2026 को सिक्किम के लिए रवाना होगा और 16 अक्टूबर 2026 को IIT जोधपुर लौटेगा. युवा संगम के पिछले संस्करणों में IIT जोधपुर की सक्रिय भागीदारी के बाद फेज VII युवाओं के बीच संवाद और आपसी समझ को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा. इस पहल के माध्यम से प्रतिभागियों को भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, जीवनशैली और विकास की अलग-अलग यात्राओं को प्रत्यक्ष अनुभव और संवाद के माध्यम से समझने का अवसर मिलेगा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें