होमशिक्षा-करियरबीकानेर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, बोले- निकाय चुनाव में जनता ने सरकार के काम पर मुहर लगाई
शिक्षा-करियर

बीकानेर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, बोले- निकाय चुनाव में जनता ने सरकार के काम पर मुहर लगाई

बीकानेर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, बोले- निकाय चुनाव में जनता ने सरकार के काम पर मुहर लगाई सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वहां बेटों की राजनीतिक लॉन्चिंग चल रही है. Published : September 24, 2026 at 2:05 PM IST ब…

ETV Bharat के अनुसार24 सितंबर 2026 को 12:05 pm बजे
बीकानेर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, बोले- निकाय चुनाव में जनता ने सरकार के काम पर मुहर लगाई

सौजन्य से:- ETV Bharat

बीकानेर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, बोले- निकाय चुनाव में जनता ने सरकार के काम पर मुहर लगाई

सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वहां बेटों की राजनीतिक लॉन्चिंग चल रही है.

Published : September 24, 2026 at 2:05 PM IST

बीकानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को बीकानेर पहुंचे. यहां वेटरनरी विश्वविद्यालय परिसर में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर गुजरात से वाराणसी तक की सेवा संकल्प यात्रा पर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं और बाइक सवार यात्रियों से मुलाकात की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रा पर निकले कार्यकर्ताओं से संवाद किया. इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी यात्रियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि राजस्थान आने वाले अतिथियों का स्वागत यहां की संस्कृति का हिस्सा है और प्रदेश की जनता हमेशा देशभर से आने वाले लोगों का सम्मान करती है. सीएम ने बाद में निकाय चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा की जीत सरकार के काम पर जनता की मुहर है.

गहलोत पर पलटवार:कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उन आरोपों पर भी निशाना साधा, जिनमें चुनाव के दौरान ब्यूरोक्रेसी के सरकार के साथ होने की बात कही गई थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोप लगाने से पहले अशोक गहलोत को अपने कार्यकाल और अपने राजनीतिक फैसलों की ओर भी देखना चाहिए. उन्होंने बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों के मुद्दे का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जब दो बार बसपा के विधायक कांग्रेस में शामिल हुए थे, तब क्या वे कांग्रेस के साथ फोटो देखकर आए थे. भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल और उस समय लिए गए राजनीतिक निर्णयों पर भी विचार करना चाहिए.

पढें: शहरों के बाद भाजपा की अब गांवों पर नजर, पंचायती राज चुनाव का रोडमैप तैयार

कांग्रेस में बेटों की लॉन्चिंग चल रही है:मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी राजनीतिक कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेताओं की ओर से अपने अपने बेटों की राजनीतिक लॉन्चिंग की जा रही है. सोनिया गांधी हर बार राहुल गांधी की लॉन्चिंग करती हैं और राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे की लॉन्चिंग करते हैं.

निकाय चुनाव के नतीजों सरकार के काम पर जनता की मुहर: हाल में हुए निकाय चुनावों में भाजपा को मिली सफलता को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने सरकार के कामकाज को लेकर अपना आशीर्वाद दिया है. उन्होंने निकाय चुनाव के परिणामों को सरकार की नीतियों और विकास कार्यों के प्रति जनता के समर्थन से जोड़ते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास कायम है.

कलश यात्रा का पूजन, यात्रियों को किया रवाना:कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा के कलश का पूजन किया. इसके बाद उन्होंने यात्रा पर निकले बाइक सवार कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें आगे के गंतव्य के लिए रवाना किया. यात्रा में शामिल कार्यकर्ता वडनगर से वाराणसी तक का सफर तय कर रहे हैं. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सामाजिक और सेवा गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, विधायक सिद्धि कुमारी सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें