जयपुर में सरकारी नौकरी के लिए पत्नी का बड़ा खेल, चतुर मैडम ने रची लव मैरिज से विधवा कोटे तक की गजब कहानी
राजस्थान की एक महिला शिक्षिका की हैरान कर देने वाले कृत्यों का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला ने मई 2021 में पहले पति की मौत के बाद लव मैरिज की। बड़ी बात यह है कि इसी दौरान महिला ने विधवा कोटे से भी नौकरी ले ली…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान की एक महिला शिक्षिका की हैरान कर देने वाले कृत्यों का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला ने मई 2021 में पहले पति की मौत के बाद लव मैरिज की। बड़ी बात यह है कि इसी दौरान महिला ने विधवा कोटे से भी नौकरी ले ली ।
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला शिक्षिका पर दूसरी शादी छुपाकर और फर्जी दस्तावेजों के जरिए 'विधवा कोटे' से सरकारी नौकरी हासिल करने का गंभीर आरोप लगा है। इतना ही नहीं, महिला पर तीसरी संतान की बात छिपाने, आरटीई (RTE) के तहत गलत तरीके से लाभ उठाने और अपने दूसरे पति को रास्ते से हटाने की साजिश रचने के भी आरोप हैं। कोर्ट के आदेश पर जयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जयपुर में लव मैरिज से शुरू हुआ ये मामला
पीड़ित 45 वर्षीय पति के अनुसार, मई 2021 में उसकी महिला से लव मैरिज हुई थी। महिला के पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी और उसकी दो बेटियां थीं, जिन्हें दूसरे पति ने स्वीकार कर लिया। शादी के बाद मार्च 2022 में दोनों की एक और बेटी हुई। इस बीच महिला प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी और साल 2022 में उसका चयन ग्रेड थर्ड टीचर के पद पर हो गया। नौकरी लगते ही महिला का व्यवहार बदल गया।
ऐसे खुला विधवा कोटे का राज
पति के मुताबिक, साल 2023 में जब वह पत्नी के स्कूल पहुंचा, तो वहां के प्रिंसिपल ने उससे परिचय पूछने पर हैरान होकर कहा कि शिक्षिका ने खुद को 'विधवा और सिंगल मदर' बता रखा है। बाद में घर में मिले दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि जून 2022 में महिला ने शिक्षा विभाग में झूठा शपथ-पत्र जमा कराया था कि उसने दूसरी शादी नहीं की है। साथ ही, सरकारी शिक्षिका होते हुए भी उसने गलत आय प्रमाण-पत्र बनाकर अपनी बेटी का एडमिशन आरटीई के तहत फ्री में कराया था। नगर निगम से फर्जी विवाह प्रमाण-पत्र बनवाने का भी आरोप है।
पति को रास्ते से हटाने की साजिश और धमकी
पति ने आरोप लगाया कि एक दिन उसने पत्नी को फोन पर किसी से कहते सुना, 'पति अब पसंद नहीं है, इसे रास्ते से हटाना पड़ेगा, चाहे कितना भी पैसा लगे।' जब पति ने शिक्षा विभाग में इसकी शिकायत की, तो नवंबर 2025 में विभागीय जांच शुरू हुई। इसके बाद जुलाई 2026 में महिला ने पति को कानूनी नोटिस भेजकर पोक्सो और अन्य झूठे केसों में फंसाने की धमकी दी और बिना शर्त तलाक की मांग की। मामले में स्कूल प्रिंसिपल पर भी शिकायत दबाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान हाईकोर्ट के जज के घर में दिनदहाड़े चोरी: पीतल के कीमती बर्तन और नगदी ले गए चोर, पुलिस ने एक को पकड़ा - Alwar News

राजस्थान पुलिस के सामने 'खूनी खेल', अलवर में बड़ौदामेव थाने के बाहर युवक की पीट-पीटकर हत्या, तनाव बढ़ा

जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाते समय धमाका, 14 घायल, 8 लोग 50% से ज्यादा झुलसे


