जोधपुर- ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकली: 23 पंचायत समितियों के 649 सरपंच पद और वार्ड पंचों का रिजर्वेशन तय, जानिए कहां-किस वर्ग का सरपंच बनेगा - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Panchayat Election Reservation | Sarpanch Ward Panch Lottery जोधपुर- ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकली:23 पंचायत समितियों के 649 सरपंच पद और वार्ड पंचों का रिजर्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Panchayat Election Reservation | Sarpanch Ward Panch Lottery
जोधपुर- ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकली:23 पंचायत समितियों के 649 सरपंच पद और वार्ड पंचों का रिजर्वेशन तय, जानिए कहां-किस वर्ग का सरपंच बनेगा
- कॉपी लिंक
जोधपुर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर 649 ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी आज सुबह 11 बजे से निकलना शुरू हुई। जिले की 23 पंचायत समितियों में लॉटरी निकालने का समय अलग-अलग तय किया गया था। शाम तक 649 ग्राम पंचायतों की लॉटरी निकलने के साथ ही गांवों में चुनावी सरगर्मियां तज हो गई।
649 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद अहम
बता दें कि पिछले कई महीनों से सरपंच व पंच के पदों के दावेदारों को लॉटरी का इंतजार था। गांव की स्थानीय राजनीति में सरपंच का पद सबसे अहम है। लॉटरी निकलने के बाद साफ हो गया कि किस ग्राम पंचायत में सरपंच का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा।
बुधवार को निकल चुकी प्रधान पदों की लॉटरी
गौरतलब है कि जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पद, सदस्यों और 43 जिला परिषद वार्डों की लॉटरी कल निकाली जा चुकी है। इससे पहले 13 अगस्त को जिला प्रमुख पद के लिए जयपुर में लॉटरी निकाली जा चुकी है। ये पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व हुआ है।
जिले की 23 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का रिजर्वेशन भी तय हो गया है। जिले में पंचायत समिति प्रधान के लिए एससी ओपन की 2, एससी महिला की 2, एसटी ओपन की 1 सीट निर्धारित की गई है।
वहीं ओबीसी ओपन की 2, ओबीसी महिला की 2 सीटें तय की गई हैं, जबकि 7 सीटें अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व की गई हैं। 7 सीट ही अनारक्षित ओपन रहेंगी। अब ग्राम पंचायत और वार्ड पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ पंचायत चुनाव की तस्वीर और साफ हो जाएगी।
देखिए जोधपुर जिले के 23 प्रधान पदों की आरक्षण लिस्ट
देखिए जोधपुर जिले के सरपंच पदों की आरक्षण लिस्ट
शेरगढ़ पंचायत समिति- 23 कुल ग्राम पंचायत
चाबा पंचायत समिति- 33 कुल ग्राम पंचायत
बालेसर पंचायत समिति- 40 कुल ग्राम पंचायत
पीपाड़ पंचायत समिति- 22 कुल ग्राम पंचायत
आगोलाई पंचायत समिति- 22 कुल ग्राम पंचायत
आसोप पंचायत समिति- 21 कुल ग्राम पंचायत
लूणी पंचायत समिति- 34 कुल ग्राम पंचायत
सालवा खुर्द पंचायत समिति- 21 कुल ग्राम पंचायत
झंवर पंचायत समिति- 27 कुल ग्राम पंचायत
धवा पंचायत समिति- 22 कुल ग्राम पंचायत
मंडोर पंचायत समिति- 21 कुल ग्राम पंचायत
चामू पंचायत समिति- 48 कुल ग्राम पंचायत
---------------------
ये खबर भी पढ़िए…
- जोधपुर- 350KM ग्रीन कॉरिडोर बनाकर झुलसे 6-फायर फाइटर्स जयपुर भेजे: बेटे की हालत देख बेसुध हुई मां; फैक्ट्री में आग बुझाते वक्त हुआ था ब्लास्ट
- जोधपुर- हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 14 फायर ब्रिगेड कर्मचारी झुलसे: केमिकल से भरे ड्रम में पत्थर गिरने से धमाका; 4 की हालत गंभीर, अलग ICU बनाया
- 'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव: हाउसिंग बोर्ड में कचरा उठा, ईन्दरोका कॉलोनी में होने लगी सफाई, सफाई प्रभारी विजय बने ‘पब्लिक के स्टार’
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीएचयू: जुटेंगे देश-विदेश के इतिहासकार, राजस्थान की पुरातनता से आधुनिक परिवर्तन तक होगा मंथन; संस्कृति पर बात

India-US defence diplomacy on display at Yudh Abhyas 2026 in Rajasthan

Rajasthan CS directs departments to expedite welfare delivery under Jan Seva Abhiyan


