उदयपुर में 590 पंचायतों के सरपंच पद आरक्षित हुए: 20 पंचायत समितियों की लिस्ट में देखें कौनसी सीट किसके लिए रिजर्व हुई - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Panchayat Election 2026 | Sarpanch Reservation Lottery Update उदयपुर में 590 पंचायतों के सरपंच पद आरक्षित हुए:20 पंचायत समितियों की लिस्ट में देखें कौनसी सीट किसके लिए…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Panchayat Election 2026 | Sarpanch Reservation Lottery Update
उदयपुर में 590 पंचायतों के सरपंच पद आरक्षित हुए:20 पंचायत समितियों की लिस्ट में देखें कौनसी सीट किसके लिए रिजर्व हुई
- कॉपी लिंक
उदयपुर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर आज ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी आज निकाली गई। उदयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों के तहत आने वाली 590 ग्राम पंचायतों की लॉटरी निकालने के साथ ही गांवों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
जिले के सभी उपखंड अधिकारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र की पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली। उदयपुर के गिर्वा पंचायत समिति की लॉटरी जिला परिषद सभागार में निकाली गई।
देखिए पंचायत समिति वाइज पंचायतों के आरक्षण की सूची…
ग्राम पंचायतों के सरपंच पद पर नजर
गांव की स्थानीय राजनीति में सरपंच का पद सबसे अहम माना जाता है। ऐसे में आज निकलने वाली लॉटरी को लेकर ग्रामीणों और चुनाव लड़ने वालों को इंतजार था। लॉटरी निकलने के बाद सरपंच पद का जिस वर्ग के लिए आरक्षण हुआ उस हिसाब से गांवों में चर्चा का माहौल है और उसी के अनुसार समीकरण पर बात की जा रही है।
उदयपुर जिले में 20 पंचायत समितियों के तहत 590 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में कुल 4,948 वार्ड हैं। आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद संभावित उम्मीदवार भी अपनी चुनावी तैयारियों को उसी के अनुसार आगे बढ़ाने में जुट गए है।
एक दिन पहले जिला परिषद और पंचायत समिति स्तर का आरक्षण
इससे एक दिन पहले 47 जिला परिषद सदस्यों, 20 प्रधानों और 318 पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा चुकी है। अब ग्राम पंचायत और वार्ड पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है।
पंचायतीराज चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़े...
उदयपुर में एसटी के 15 प्रधान बनेंगे:1 सीट अनारक्षित ओपन रखी गई; जानिए कहां-किसकी सीट आई
उदयपुर में बुधवार को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति के प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इनमें एसटी को सबसे ज्यादा 15 सीटें आरक्षित की गईं। इनमें 7 सीटें एसटी महिला के लिए रिजर्व रहेंगी। वहीं, एससी को सिर्फ 1 सीट मिली। महिलाओं के लिए कुल 10 सीटें रिजर्व हुई हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
प्रधान बनने निकले नेता अब पत्नियों को लड़ाएंगे चुनाव:महिला के लिए पद रिजर्व होने पर बदला प्लान; बड़गांव में खुला मैदान, दावेदारों की फौज होगी
पंचायत समिति के प्रधानों की बुधवार को लॉटरी निकलने के बाद अब उदयपुर में 10 महिला प्रधान होंगी। इसमें सबसे बड़ा मुकाबला तीन सामान्य महिला के लिए जो पंचायत समितियां आरक्षित हुई हैं, वहां के लिए होगा। (पूरी खबर पढ़े..)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में सरकारी दफ्तरों को अब जमीन नहीं, ऑफिस स्पेस मिलेगा; खाली सरकारी जमीनें भी होंगी री-डेवलप

राजस्थान पंचायत चुनाव: आज सरपंच-वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी, तय होगा किस सीट पर किस वर्ग का आरक्षण

कोटड़ा, देवला, खेरवाड़ा, नयागांव में आरक्षण की लॉटरी निकली: जानिए सरपंचों का कहां-किसका आरक्षण हुआ, ग्राम पंचायत वाइज सूची देखें... - Udaipur News


