होमक्राइमराजस्थान पुलिस के सामने 'खूनी खेल', अलवर में बड़ौदामेव थाने के बाहर युवक की पीट-पीटकर हत्या, तनाव बढ़ा
क्राइम

राजस्थान पुलिस के सामने 'खूनी खेल', अलवर में बड़ौदामेव थाने के बाहर युवक की पीट-पीटकर हत्या, तनाव बढ़ा

अलवर के बड़ौदामेव में थाने के ठीक सामने दिनदहाड़े 40 वर्षीय सेकून खान की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपी हर्ष मूर्तिकार ने बाइक से गिराकर उस पर हमला किया। अस्पताल ले जाते समय सेकून की मौत हो गई। घटना से गुस्साए…

Navbharat Times के अनुसार24 सितंबर 2026 को 02:05 pm बजे
राजस्थान पुलिस के सामने 'खूनी खेल', अलवर में बड़ौदामेव थाने के बाहर युवक की पीट-पीटकर हत्या, तनाव बढ़ा

सौजन्य से:- Navbharat Times

अलवर के बड़ौदामेव में थाने के ठीक सामने दिनदहाड़े 40 वर्षीय सेकून खान की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपी हर्ष मूर्तिकार ने बाइक से गिराकर उस पर हमला किया। अस्पताल ले जाते समय सेकून की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।

अलवर: अलवर जिले के बड़ौदामेव कस्बा से हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां दिल दहला देने वाली वारदात से हर किसी वो आश्चर्यचकित कर दिया। बड़ौदामेव थाने के ठीक सामने मामूली विवाद के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। बताये जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बड़ा वास निवासी 40 वर्षीय सेकून खान पुत्र नसरू खान के रूप में हुई है। बड़ी बात ये है कि पुलिस के भारी बंदोबस्त के बीच थाने के सामने हुई इस सनसनीखेज वारदात क बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है और गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

टायर खरीदने बाजार आया था मृतक

जानकारी के अनुसार, सेकून खान गुरुवार सुबह अपने गांव के ही नूर मोहम्मद के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बड़ौदामेव बाजार आया था। वह अपनी बाइक का टायर खरीदने निकला था। नूर मोहम्मद को बैंक के पास छोड़ने के बाद जैसे ही सेकून बड़ौदामेव थाने के सामने से गुजर रहा था, तभी आरोपी हर्ष मूर्तिकार ने उसे अचानक रोक लिया।

थाने के सामने पत्थर से ताबड़तोड़ हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी हर्ष ने पहले सेकून को चलती बाइक से नीचे गिराया। इसके बाद सड़क किनारे पड़े भारी पत्थर (पट्टी के टुकड़े) को उठाकर सेकून के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना भीषण था कि सेकून का सिर बुरी तरह कुचल गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। थाने के बिल्कुल सामने हुई इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, आरोपी पकड़ाया

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों ने लहुलूहान अवस्था में सेकून को संभाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन बदकिस्मती से रास्ते में ही सेकून ने दम तोड़ दिया। इधर, वारदात के बाद भाग रहे आरोपी हर्ष मूर्तिकार को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हिरासत में ले लिया है।

थाने के सामने धरना और पुलिस से धक्का-मुक्की

थाने के सामने हुई इस जघन्य हत्या की खबर आग की तरह फैल गई। इसके बाद मृतक के परिजन और बड़ा वास गांव के सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित होकर बड़ौदामेव थाने के बाहर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने थाने के सामने ही धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। फिलहाल अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी और बड़ौदामेव थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें