होमधर्म-आस्थाअजमेर निगम में अंदर मंत्रोच्चार, बाहर कांग्रेस का हंगामा, अनामिका शर्मा ने संभाला मेयर का पदभार
धर्म-आस्था

अजमेर निगम में अंदर मंत्रोच्चार, बाहर कांग्रेस का हंगामा, अनामिका शर्मा ने संभाला मेयर का पदभार

अजमेर निगम में अंदर मंत्रोच्चार, बाहर कांग्रेस का हंगामा, अनामिका शर्मा ने संभाला मेयर का पदभार पदभार ग्रहण करने के बाद अनामिका शर्मा ने कहा-यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, 'जिसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगी'. Published : S…

ETV Bharat के अनुसार24 सितंबर 2026 को 02:05 pm बजे
अजमेर निगम में अंदर मंत्रोच्चार, बाहर कांग्रेस का हंगामा, अनामिका शर्मा ने संभाला मेयर का पदभार

सौजन्य से:- ETV Bharat

अजमेर निगम में अंदर मंत्रोच्चार, बाहर कांग्रेस का हंगामा, अनामिका शर्मा ने संभाला मेयर का पदभार

पदभार ग्रहण करने के बाद अनामिका शर्मा ने कहा-यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, 'जिसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगी'.

Published : September 24, 2026 at 7:03 PM IST

अजमेर: अजमेर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर अनामिका शर्मा और डिप्टी मेयर हेमंत सांखला ने पदभार ग्रहण किया. दोनों ने शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना करने के बाद पदभार संभाला. राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, विधायक अनीता भदेल और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने अपने कक्ष में कार्यभार संभाला. इस दौरान उपमुख्यमंत्री और अजमेर प्रभारी दीया कुमारी ने नगर निगम पहुंचकर दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. दूसरी तरफ नगर निगम कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव में भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया है

परिवार मान कर करूंगी सेवा: पदभार ग्रहण करने के बाद मेयर अनामिका शर्मा ने कहा 'कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर विश्वास जताया है. यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगी और अजमेर को अपना परिवार मानकर काम करूंगी. साथ ही शहर के विकास को आगे बढ़ाकर सभी के विश्वास पर खरा उतरूंगी'.

डिप्टी मेयर हेमंत सांखला ने कहा कि नगर निगम के सभी 80 वार्डों में सफाई और विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. सभी पार्षद एक टीम बनकर काम करेंगे. किसी भी पार्षद के साथ भेदभाव नहीं होगा. सभी के सहयोग से अजमेर शहर को स्वच्छ, विकसित और सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे.

पढ़ें: अजमेर में पंचायत चुनाव लॉटरी, 10 प्रधान और 33 जिला परिषद सीटें आरक्षित

विकास में सभी पार्षद एक टीम बनकर करें सहयोग: विधानसभा अध्यक्ष और अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि चुनाव अब हो चुके हैं. सभी पार्षदों को एक टीम के रूप में शहर के विकास में भागीदारी निभानी चाहिए. जीतकर आए सभी 80 वार्डों के पार्षदों पर जनता ने विश्वास जताया है. ऐसे में जनता के विश्वास पर खरा उतरना सभी की जिम्मेदारी है. अजमेर के विकास के लिए सभी को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए.

विकसित शहरों में शामिल होने की दिशा में तेजी से बढ़ेगा अजमेर: अजमेर प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा-कड़ी से कड़ी जुड़ चुकी है, अब अजमेर देश के विकसित शहरों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा. विकास की इस यात्रा में प्रभारी मंत्री के नाते उनका पूरा सहयोग रहेगा.

नगर निगम में गूंजे वैदिक मंत्र, बाहर कांग्रेस का हंगामा: नगर निगम में मेयर अनामिका शर्मा और डिप्टी मेयर हेमंत सांखला का पदभार ग्रहण चल रहा था और वैदिक मंत्रोच्चार से कार्यालय गूंज रहा था. बाहर कांग्रेसी पार्षद और कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए. काली पट्टी बांधे कांग्रेसी पार्षदों को भीतर नहीं जाने दिया गया. कांग्रेस का आरोप है कि पार्षदों की खरीद-फरोख्त कर जनादेश का अपमान किया गया है.

पढ़ें: अजमेर संभाग में भाजपा का दबदबा कायम, 50 में से 34 निकायों पर जीते उपाध्यक्ष

पर्ची से निर्णय पर उठाए सवाल: कांग्रेस से डिप्टी मेयर के उम्मीदवार रहे नौरत गुर्जर ने आरोप लगाया कि प्रशासन के साथ मिलीभगत कर भाजपा नेताओं ने पर्ची से निर्णय करवाया. लॉटरी भी रिटर्निंग अधिकारी ने खुद ही निकाल ली, जबकि सभी जगहों पर बच्चों को बुलाकर पर्ची निकलवाई गई थी. गुर्जर ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की हठधर्मिता ऐसी है कि कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को मेयर और डिप्टी मेयर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने नहीं दिया गया और उन्हें नगर निगम के बाहर ही रोक लिया गया.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें