नंदोत्सव में अजमेर से जयपुर आए 5508 सालिग्राम...1000 कमल पुष्पों से की अर्चना - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - 5508 Saligrams Brought From Ajmer To Jaipur For Nandotsav... Worshiped With 1000 Lotus Flowers नंदोत्सव में अजमेर से जयपुर आए 5508 सालिग्राम...1000 कमल पुष्पों से की अर्चना - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- 5508 Saligrams Brought From Ajmer To Jaipur For Nandotsav... Worshiped With 1000 Lotus Flowers
नंदोत्सव में अजमेर से जयपुर आए 5508 सालिग्राम...1000 कमल पुष्पों से की अर्चना
- कॉपी लिंक
मानसरोवर स्थित यूनिक प्राइम अपार्टमेंट में नंदोत्सव पर अजमेर के ‘5508 सालिग्राम भवन’ से लाई गईं 5,508 शालिग्राम शिलाओं का त्रिवेणीधाम के रामरतनदास महाराज ने 1000 कमल पुष्पों से महापूजन किया। इस दौरान भजन-कीर्तन हुए।
पं. सुनीत झा ने बताया कि उनके पिता स्व. अभिमन्यु झा का 1,001 विष्णु मंदिरों के दर्शन का संकल्प था। अस्वस्थता के चलते यात्रा अधूरी रहने पर उन्होंने मंदिर दर्शन समतुल्य फलदायी शालिग्राम शिलाओं का संग्रह शुरू किया। नेपाल की काली गंडकी नदी से लाई गईं ये शिलाएं बढ़ते-बढ़ते 5,508 हो गईं।
1 ग्राम से 25 किलो तक के विग्रह
संग्रह में 1 ग्राम से 25 किलोग्राम तक की शिलाएं हैं। इनमें सुदर्शन चक्र, दशावतार व शिवलिंग स्वरूप सहित 36 से अधिक दुर्लभ आकार शामिल हैं। परिवारजन रोजाना 4 से 5 घंटे इनका अभिषेक व पूजन करते हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा बोले- आने वाले समय में हम किसान को दिन में पूरी बिजली देंगे, कांग्रेस हमेशा से झूठ बोलती आई

Jamshedpur News: श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में श्रीमद्भागवत कथा 27 से

सोगरिया होकर चलेंगी जोधपुर-चेन्नई व अजमेर-रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें - Kota News


