होमकृषिराजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, पारा 40 के ऊपर: आज कहीं बारिश का अलर्ट नहीं, इस सीजन में 21 फीसदी कम बरसात - Jaipur News
कृषि

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, पारा 40 के ऊपर: आज कहीं बारिश का अलर्ट नहीं, इस सीजन में 21 फीसदी कम बरसात - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Monsoon Withdrawal Update | Bikaner Jaipur Weather News राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, पारा 40 के ऊपर:आज कहीं बारिश का अलर्ट नहीं, इस सीजन में 21 फीसदी कम बरसात -…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 01:05 am बजे
राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, पारा 40 के ऊपर:  आज कहीं बारिश का अलर्ट नहीं, इस सीजन में 21 फीसदी कम बरसात - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Monsoon Withdrawal Update | Bikaner Jaipur Weather News

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, पारा 40 के ऊपर:आज कहीं बारिश का अलर्ट नहीं, इस सीजन में 21 फीसदी कम बरसात

- कॉपी लिंक

राजस्थान से मानसून की विदाई का सोमवार से दूसरा चरण शुरू हुआ। बीकानेर संभाग के अलावा जयपुर संभाग के कुछ इलाकों से मानसून की विदाई हुई। वहीं, सोमवार को राज्य में पूरे दिन मौसम साफ रहा। धूप रहने से गर्मी-उमस रही।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में गर्मी भी तेज रही और यहां अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

राजस्थान में आज कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 4 दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

जबकि अगले 2-3 दिन में राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून के विदा होने की भविष्यवाणी की है। इस साल मानसून सीजन काफी कमजोर रहा है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

जैसलमेर में तेज गर्मी, पारा दूसरे दिन 40 पार

राजस्थान में सोमवार दिनभर धूप रहने से उमस-गर्मी रही। सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये लगातार दूसरा दिन है, जब तापमान में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यहां से हुई मानसून की विदाई

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून की विदाई के दूसरे चरण में राजस्थान के साथ-साथ पंजाब के अधिकांश हिस्सों और हरियाणा के आधे हिस्से से मानसून की विदाई हो गई। राजस्थान की बात करें तो पूरे बीकानेर संभाग के अलावा सम्पूर्ण झुंझुनूं जिला और सीकर, नागौर के आंशिक हिस्सों से मानसून की विदाई हुई। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 2 दिन में राज्य के अन्य कुछ हिस्सों से भी मानसून की विदाई की परिस्थितियां अनुकूल बताई है।

राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल

जयपुर: सोमवार को तापमान बढ़ने से गर्मी तेज हो गई। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में दिनभर आसमान साफ रहा और सुबह से देर शाम तक धूप रही। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने यहां अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

उदयपुर: सोमवार सुबह से पूरे दिन तेज धूप रही। हल्की उमस और गर्मी का अहसास हुआ। दिन तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा।

कोटा: दिनभर हल्की धूप खिली रही। पारा 1 डिग्री बढ़कर 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने सोमवार को कोटा संभाग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन शाम साढ़े 5 बजे तक शहर में बारिश नहीं हुई।

सीकर: जिले में सोमवार पूरे दिन मौसम बदलता रहा। सुबह से तेज धूप निकली। शाम को हल्के बादलों के साथ उमस बढ़ गई। सीकर जिले से मानसून की औपचारिक विदाई हो गई है। अब फिलहाल तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया।

अजमेर: सोमवार को दिनभर उमस ने लोगों को परेशान किया। तेज धूप और बढ़ी नमी के कारण घरों में भी लोगों को बेचैनी महसूस हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। उमस के चलते लोगों को दिनभर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

अलवर: सोमवार सुबह से मौसम सामान्य रहा। दिन में धूप और बादलों के बीच अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अलवर में 22 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और 25-26 सितंबर को 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

जोधपुर: सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई। इससे लोग गर्मी और उमस से परेशान नजर आए। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में बारिश नहीं होने का अनुमान जताया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें