होमकृषिआज 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, पारा 40 पार: अब तक 21 फीसदी कम बरसात, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News
कृषि

आज 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, पारा 40 पार: अब तक 21 फीसदी कम बरसात, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Jaisalmer Heat Wave & Rain In Udaipur Jodhpur आज 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, पारा 40 पार:अब तक 21 फीसदी कम बरसात, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - कॉपी ल…

Dainik Bhaskar के अनुसार21 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
आज 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, पारा 40 पार:  अब तक 21 फीसदी कम बरसात, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Update | Jaisalmer Heat Wave & Rain In Udaipur Jodhpur

आज 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, पारा 40 पार:अब तक 21 फीसदी कम बरसात, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू होने के साथ ही बारिश का दौर कमजोर पड़ने लगा। आज केवल 4 जिलों में बारिश का अलर्ट है। रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष जगह मौसम साफ रहा।

पश्चिमी राजस्थान में पाकिस्तान की बॉर्डर से लगे एरिया के अलावा उदयपुर संभाग के एरिया में हल्के बादल छाए रहे। चित्तौड़गढ़ के कुछ इलाकों में दिन में हल्की बारिश हुई।

वहीं, जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस साल मानसून काफी कमजोर रहा है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

यहां हुई हल्की बारिश

मानसून की विदाई का चरण शुरू होने के साथ राज्य में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया। रविवार को उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भरतपुर समेत कुछ जगहों पर दोपहर में बादल छाने के बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

चित्तौड़गढ़ के कपासन में 13MM, डूंगला में 3, भरतपुर के भुसावर में 3, उदयपुर के भींडर में 5, कानोड़ में 4, जोधपुर में 4.5 और बारां जिले के शाहबाद में 8MM बरसात दर्ज हुई।

सितंबर में पारा 40 डिग्री के ऊपर

कम बारिश के कारण इस साल सितंबर में भी मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही। यहां दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हुआ।

वहीं, बाड़मेर में तापमान 39.2 डिग्री रहा। इन जिलों के अलावा जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के ज्यादातर एरिया में दिनभर धूप रही और तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई।

आज कहां बारिश का अलर्ट

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा और अधिकांश समय धूप रही। कुछ स्थानों पर छितराए बादल छाने से गर्मी कंट्रोल रही। जयपुर में दिन का तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोटा: रविवार को दिनभर धूप खिली रही। रविवार को बारिश का अलर्ट भी था, लेकिन बरसात नहीं हुई। कोटा में अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 24.2 डिग्री रहा। वहीं सीजन के अब तक 439.1 एमएम बारिश हुई है।

अलवर: जिले में रविवार सुबह से शाम तक मौसम पूरी तरह से साफ रहा। इसके कारण दिन में उमस भरी गर्मी ज़्यादा रही। दिन का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बार के मानसून के सीजन में अलवर जिले में काफी कम बारिश हुई है।

जोधपुर: शाम को शहर के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।

अजमेर: रविवार को दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी और उमस का असर रहा। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में धूप के कारण लोगों को गर्मी से परेशानी हुई।

उदयपुर: रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। दिन के तापमान में मामूली 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

सीकर: रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। तेज धूप में लोग गर्मी से परेशान हुए। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें