जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Punjab AGTF Reaches Jodhpur; 1 Dozen Associates On Radar In 4 States जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - कॉपी लिंक राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Punjab AGTF Reaches Jodhpur; 1 Dozen Associates On Radar In 4 States
जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर
- कॉपी लिंक
राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) द्वारा जोधपुर में पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों से पूछताछ के लिए पंजाब एजीटीएफ भी पहुंच गई है। दोनों राज्यों की एजेंसियों ने जॉइंट पूछताछ शुरू कर दी है।
गिरफ्तार शूटर पंजाब के फाजिल्का निवासी जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा और अबोहर निवासी राजिंदर उर्फ बिल्ला 30 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं। दोनों पर पंजाब पुलिस ने 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि एजीटीएफ के एएसपी सिद्धांत शर्मा व डिप्टी एसपी रविन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बनी आधा दर्जन टीमें पूछताछ कर रही हैं।
एजीटीएफ सूत्रों के अनुसार दोनों शूटरों से पूछताछ के बाद राजस्थान, एमपी, पंजाब व यूपी में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे संदिग्ध सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आए हैं, जिन्होंने शूटरों की फरारी और मूवमेंट में मदद की। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।
ऑटोमेटिक हथियार पहुंचे, अब तलाश
सूत्रों के अनुसार जोधपुर व पंजाब में दो व्यापारियों की हत्या करने के लिए दोनों शूटर नेपाल से वापस भारत लौटे हैं। एजीटीएफ के पास इनपुट था कि मारवाड़ के व्यापारी पर हमला करने के लिए गैंग ने ऑटोमेटिक हथियार भी जोधपुर के आसपास पहुंचा दिए थे। रैकी पूरी होने के बाद ये हथियार शूटरों को मिलने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही कार्रवाई हो गई। अब एजीटीएफ ने हथियार रिकवर करने के लिए बड़े स्तर पर सर्च और रेड शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दोनों शूटर करीब 15 दिन पहले नेपाल बॉर्डर पार कर यूपी में घुसे थे। वहां से गोरखपुर, लखनऊ होते हुए इंदौर पहुंचे। कुछ दिन ठहरने के बाद गुजरात होते हुए सिरोही से राजस्थान में घुसे और जोधपुर पहुंचे थे। इन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व आरजू बिश्नोई के कहने पर पंजाब के अबोहर में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या की थी। इससे पहले फाजिल्का में गैंगवार के दौरान साहिल सैन को मारा था।
लॉरेंस गैंग के शूटरों का मामला; अब हथियारों की तलाश में रेड
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul

जयपुर में साइड न मिलने पर थार सवार दबंगों का तांडव, कैब चालक पर तानी पिस्टल


