राजस्थान: जयपुर हवाई अड्डे पर नया विंटर शेड्यूल, 60 से अधिक होंगी उड़ानें
{"_id":"6aaffc1739d7585f55081cb5","slug":"jaipur-airport-winter-schedule-2026-flights-increase-60-destinations-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जयपुर हवाई अड्डे पर नया विंटर शेड्यूल, 60…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aaffc1739d7585f55081cb5","slug":"jaipur-airport-winter-schedule-2026-flights-increase-60-destinations-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जयपुर हवाई अड्डे पर नया विंटर शेड्यूल, 60 से अधिक होंगी उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जयपुर हवाई अड्डे पर नया विंटर शेड्यूल, 60 से अधिक होंगी उड़ानें
Sun, 20 Sep 2026 09:02 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sun, 20 Sep 2026 09:02 PM IST
सार
जयपुर हवाई अड्डे पर आगामी विंटर शेड्यूल में घरेलू उड़ानों की संख्या 60 के पार पहुंचने की संभावना है। मुंबई, दिल्ली, बेंगलूरु समेत कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ेगी, जबकि नए रूट शुरू करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विस्तार
जयपुर हवाई अड्डे पर विमान संचालन का नया विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है, जिससे कई शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। नए शेड्यूल में जयपुर से संचालित होने वाली कुल उड़ानों की संख्या 65 से अधिक रहने की संभावना है।
वर्तमान में जयपुर हवाई अड्डे से रोजाना औसतन 47 घरेलू उड़ानें संचालित हो रही हैं, जो विंटर शेड्यूल में बढ़कर 60 के पार पहुंच सकती हैं। पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
मुंबई के लिए सबसे ज्यादा उड़ानें
नए विंटर शेड्यूल के दौरान जयपुर से मुंबई के लिए रोजाना 13 उड़ानें संचालित होंगी, जो वर्तमान में आठ हैं। इनमें इंडिगो की पांच, एयर इंडिया की तीन, एयर इंडिया एक्सप्रेस की तीन, स्पाइसजेट और अकासा एयर की एक-एक उड़ान शामिल रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली के लिए वर्तमान में संचालित छह उड़ानों की संख्या बढ़कर औसतन नौ हो जाएगी। इनमें इंडिगो की पांच, एयर इंडिया की दो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एलायंस एयर की एक-एक उड़ान होगी।
बेंगलूरु, हैदराबाद और कोलकाता की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी
इसके अलावा, बेंगलूरु के लिए सात, हैदराबाद तथा कोलकाता के लिए चार-चार और अहमदाबाद के लिए चार उड़ानें संचालित होंगी। पुणे के लिए दो उड़ानें रहेंगी। इससे जयपुर से देश के प्रमुख महानगरों के बीच हवाई संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद है।
इन शहरों के लिए भी रहेंगी उड़ानें
उदयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ और इंदौर के लिए दो-दो उड़ानें संचालित होंगी। देहरादून, गुवाहाटी और जोधपुर के लिए एक-एक उड़ान रहेगी। जोधपुर जाने वाली इंडिगो की उड़ान जयपुर से सुबह 7:35 बजे रवाना होगी और इसका शेड्यूल फाइनल हो चुका है।
जैसलमेर और वाराणसी समेत नए रूट की तैयारी
एयरलाइंस कंपनियां जैसलमेर, वाराणसी, धर्मशाला तथा भोपाल के लिए भी नई उड़ानें शुरू करने की तैयारी में हैं। हालांकि, इन रूटों का अंतिम शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। एयरलाइंस ने डीजीसीए स्तर पर प्रस्ताव पेश कर दिए हैं, जिन पर अक्तूबर मध्य तक अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है। मंजूरी मिलने के बाद इन शहरों के लिए जयपुर से हवाई कनेक्टिविटी बढ़ सकती है।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

नंदोत्सव में अजमेर से जयपुर आए 5508 सालिग्राम...1000 कमल पुष्पों से की अर्चना - Jaipur News

जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा बोले- आने वाले समय में हम किसान को दिन में पूरी बिजली देंगे, कांग्रेस हमेशा से झूठ बोलती आई

Jamshedpur News: श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में श्रीमद्भागवत कथा 27 से