सोगरिया होकर चलेंगी जोधपुर-चेन्नई व अजमेर-रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Jodhpur Chennai And Ajmer Ranchi Festival Special Trains Will Run Via Sogaria. सोगरिया होकर चलेंगी जोधपुर-चेन्नई व अजमेर-रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें - कॉपी लिंक दिवाली और छठ पू…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Jodhpur Chennai And Ajmer Ranchi Festival Special Trains Will Run Via Sogaria.
सोगरिया होकर चलेंगी जोधपुर-चेन्नई व अजमेर-रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
- कॉपी लिंक
दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू होते ही लंबी वेटिंग स्थिति बन गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जोधपुर-चेन्नई व अजमेर-रांची के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। दोनों ही ट्रेनें कोटा के
.जोधपुर-चेन्नई- जोधपुर वीकली स्पेशल (04815/04816): ट्रेन 04815 जोधपुर से 3 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच हर शनिवार रात 9:20 बजे रवाना होगी। यह रविवार सुबह 6:15 बजे सोगरिया और सोमवार रात 8:00 बजे चेन्नई पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04816 चेन्नई से 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर के बीच हर मंगलवार शाम 5:15 बजे चलेगी और गुरुवार सुबह 8:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी। 19 कोच की यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 9-9 ट्रिप करेगी।
.अजमेर-रांची-अजमेर वीकली स्पेशल (09619/09620): ट्रेन 09619 अजमेर से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच हर शुक्रवार चलेगी और शनिवार सुबह 5:25 बजे सोगरिया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09620 रांची से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच हर रविवार सुबह 10:50 बजे चलकर सोमवार सुबह 10:55 बजे सोगरिया पहुंचेगी। यह ट्रेन भी 9-9 फेरे लगाएगी। इन ट्रेनों से यात्री जयपुर, जोधपुर, भोपाल, नागपुर, वारंगल, चेन्नई, सागर, कटनी व विजयवाड़ा आदि शहरों के लिए यात्रा कर सकेंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

नंदोत्सव में अजमेर से जयपुर आए 5508 सालिग्राम...1000 कमल पुष्पों से की अर्चना - Jaipur News

जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा बोले- आने वाले समय में हम किसान को दिन में पूरी बिजली देंगे, कांग्रेस हमेशा से झूठ बोलती आई

Jamshedpur News: श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में श्रीमद्भागवत कथा 27 से


