होमधर्म-आस्थाअजमेर संभाग में भाजपा का दबदबा कायम, 50 में से 34 निकायों पर जीते उपाध्यक्ष
धर्म-आस्था

अजमेर संभाग में भाजपा का दबदबा कायम, 50 में से 34 निकायों पर जीते उपाध्यक्ष

अजमेर संभाग में भाजपा का दबदबा कायम, 50 में से 34 निकायों पर जीते उपाध्यक्ष अजमेर नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव में रोमांचक मुकाबला, कांग्रेस भाजपा को बराबर 40-40 वोट, लॉटरी से हेमंत सांखला बने डिप्टी मेयर. Published : Sept…

ETV Bharat के अनुसार22 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
अजमेर संभाग में भाजपा का दबदबा कायम, 50 में से 34 निकायों पर जीते उपाध्यक्ष

सौजन्य से:- ETV Bharat

अजमेर संभाग में भाजपा का दबदबा कायम, 50 में से 34 निकायों पर जीते उपाध्यक्ष

अजमेर नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव में रोमांचक मुकाबला, कांग्रेस भाजपा को बराबर 40-40 वोट, लॉटरी से हेमंत सांखला बने डिप्टी मेयर.

Published : September 22, 2026 at 9:01 PM IST

अजमेर: अजमेर संभाग की 50 नगर निकायों में शहर की सरकार बनाने में भाजपा का दबदबा कायम रहा है. 2 नगर निगम में भाजपा के डिप्टी मेयर जीते हैं, जबकि 34 नगर निकायों में भाजपा के उपसभापति और उपाध्यक्ष जीते हैं. कांग्रेस केवल 12 नगर निकाय में ही उपाध्यक्ष बना पाई है. वहीं 1 आरएलपी और 4 निर्दलीय उपाध्यक्ष बने हैं.

अजमेर नगर निगम के डिप्टी मेयर का चुनाव परिणाम काफी रोचक रहा. यहां कांग्रेस उम्मीदवार नौरत गुर्जर और भाजपा प्रत्याशी हेमंत सांखला दोनों को 40-40 वोट मिले. बराबरी होने पर लॉटरी निकाली गई, जिसमें किस्मत ने भाजपा के हेमंत सांखला का साथ दिया और वे डिप्टी मेयर बन गए.

अजमेर संभाग के नगर निकाय उपाध्यक्ष चुनाव परिणाम

- किशनगढ़ नगर परिषद: भाजपा के मनेंद्र सिंह जीते. भाजपा को 35 और कांग्रेस के महेंद्र यादव को 10 वोट मिले.

- टाटोटी नगर पालिका: भाजपा की विजय बाला देवी जीती. भाजपा को 13 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की मंजू देवी को 5 वोट मिले. एक वोट नोटा और एक वोट खारिज हुआ.

- सांवर नगर पालिका: भाजपा के आदित्य शर्मा जीते. उन्हें 14 और कांग्रेस के असलम मोहम्मद को 5 वोट मिले.

नसीराबाद नगर पालिका: कांग्रेस के धनराज मेहरा जीते. भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव को 8 वोट मिले. एक वोट खारिज और 2 वोट नोटा को गए.

- केकड़ी नगर परिषद: आरएलपी के राजेंद्र चौधरी जीते. आरएलपी को 22 और भाजपा के कैलाश चौधरी को 18 वोट मिले.

- पीसांगन नगर पालिका: कांग्रेस की पियूल लुणावत जीती. कांग्रेस को 21 और भाजपा की नैना देवी को 19 वोट मिले.

- सरवाड़ नगर पालिका: भाजपा की मीनाक्षी शर्मा जीती. उन्हें 15 और कांग्रेस के चेतन खींची को 5 वोट मिले.

- पुष्कर नगर परिषद: भाजपा की लक्ष्मी पाराशर जीती. भाजपा को 19 और कांग्रेस के ओमप्रकाश डोल्या को 5 वोट मिले. यहां एक पार्षद ने मतदान नहीं किया.

कुचामन-डीडवाना जिले के 8 नगर निकायों के परिणाम

- छोटी खाटू नगर पालिका: कांग्रेस की बबीता जीती. कांग्रेस को 13 और भाजपा के रामकिशोर तक को 7 वोट मिले.

- परबतसर नगर पालिका: भाजपा के लोकेश मालाकार जीते. भाजपा को 13 और कांग्रेस की हिना खानम को 12 वोट मिले.

- डीडवाना नगर परिषद: भाजपा के हरीश मोदी जीते. भाजपा को 23 और कांग्रेस के मूलचंद भाटी को 16 वोट मिले. एक वोट नोटा को गया.

- कुचामन नगर परिषद: भाजपा के बाबूलाल कुमावत जीते. भाजपा को 30 और कांग्रेस के दीनदयाल कुमावत को 15 वोट मिले.

- बोरावड नगर पालिका: कांग्रेस के हिम्मत सिंह जीते. कांग्रेस को 13 और भाजपा के ओमप्रकाश डारा को 12 वोट मिले.

- लाडनूं नगर पालिका: कांग्रेस के गौरव खंडेलवाल जीते. कांग्रेस को 25 और भाजपा की शमीम बानो को 20 वोट मिले.

- मकराना नगर परिषद: कांग्रेस जीती. यहां कांग्रेस के फरान गहलोत को 43 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी महेश कुमार को 15 वोट मिले. यहां दो पार्षदों ने वोट नहीं किया.

भीलवाड़ा की 10 नगर निकायों के परिणाम

- भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा के राधेश्याम सोमानी निर्विरोध निर्वाचित हुए.हमीरगढ़ नगर पालिका. भाजपा के जगदीश वैष्णव जीते. उन्हें 10 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के शंकरलाल गुर्जर को भी 10 वोट मिले. यहां फैसला लॉटरी से हुआ.

- मांडलगढ़ नगर पालिका: भाजपा की अनीता सुराणा जीती. उन्हें 12 वोट मिले, जबकि जहीर फातिमा को 10 वोट मिले.

- आसींद नगर पालिका: भाजपा के चंद्र सिंह चौधरी जीते. भाजपा को 16 और कांग्रेस के दिनेश कुमार को 8 वोट मिले.

- बिजोलिया नगर पालिका: भाजपा के सौभाग्य सिंह जीते. उन्हें 14 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की आशा जैन को 11 वोट मिले.

- जहाजपुर नगर पालिका: भाजपा की प्रिया मीणा जीती. उन्हें 22 और कांग्रेस के मोहम्मद मुज को महज 3 वोट मिले.

- बनेड़ा नगर पालिका: भाजपा के कैलाश चंद्र माली जीते. उन्हें 10 और कांग्रेस के प्रभु लाल माली को भी 10 वोट मिले. यहां फैसला लॉटरी से हुआ.

- बिगोद नगर पालिका: निर्दलीय अमृता सिंधी जीती. उन्हें 16 और निर्दलीय जाकिर हुसैन को 6 वोट मिले.

- गुलाबपुरा नगर पालिका: कांग्रेस के रामदेव जीते. उन्हें 19 और भाजपा के शिवानी भाटी को 15 वोट मिले. एक वोट नोटा को गया.

- गंगापुर नगर पालिका: कांग्रेस की रश्मि चौहान जीती. उन्हें 16 और भाजपा के रतनलाल जाट को 9 वोट मिले.

- शाहपुरा नगर पालिका: कांग्रेस के मोहम्मद इशाक जीते. उन्हें 21 और निर्दलीय राजू लाल कहार को 7 वोट मिले.

टोंक जिले की 10 नगर निकायों के परिणाम

- टोंक नगर परिषद: कांग्रेस की फरजाना जीती. उन्हें 36 और भाजपा के ओमप्रकाश को 23 वोट मिले.देवली नगर पालिका. भाजपा के निमचंद जीते. उन्हें 25 और कांग्रेस के सौरभ जिंदल को 10 वोट मिले.

- दूनी नगर पालिका: भाजपा के ओमप्रकाश जाट जीते. उन्हें 13 और कांग्रेस की कृष्णा देवी को 7 वोट मिले.

- लांबा हरि सिंह नगर पालिका: भाजपा की सुनीता चौहान जीती. उन्हें 14 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की पूजा कंवर को 6 वोट मिले.

- मालपुरा नगर पालिका: भाजपा के ओमप्रकाश जीते. उन्हें 29 और कांग्रेस के बदनी को 9 वोट मिले.

- टोडारायसिंह नगर पालिका: भाजपा की शौकीना जीती. उन्हें 28 और कांग्रेस के आजाद मोहम्मद देशवाली को 7 वोट मिले.

- निवाई नगर पालिका: भाजपा के जितेंद्र कुमार जैन जीते. उन्हें 20 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की तनीषा सैनी को भी 20 वोट मिले. मुकाबला बराबर रहने से लॉटरी से निर्णय हुआ.

- पीपलू नगर पालिका: भाजपा के राजेश कुमार शर्मा जीते. उन्हें 12 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के हेमराज को 8 वोट मिले.

- उनियारा नगर पालिका: निर्दलीय इकबाल जीते. उन्हें 12 और निर्दलीय पिंटू साहू को 8 वोट मिले.

- डिग्गी नगर पालिका: भाजपा के सत्यनारायण जीते. उन्हें 15 और कांग्रेस के हरजी को 10 वोट मिले.

ब्यावर जिले की 5 नगर निकायों के परिणाम

- ब्यावर नगर परिषद: भाजपा के दीक्षांत हरचंदानी जीते. उन्हें 60 में से 41 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के शिवांगी नागोरा को 19 वोट मिले.

- विजयनगर नगर पालिका: कांग्रेस की खुशबू पीयूष लुणावत जीती. कांग्रेस को 40 में से 21 वोट मिले, जबकि भाजपा की मंजू जोशी को 19 वोट मिले.

- मसूदा नगर पालिका: भाजपा की सीता देवी जीती. उन्हें 20 में से 12 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की लीला देवी को 8 वोट मिले.

- जैतारण नगर पालिका: भाजपा की नोजी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई.रायपुर नगर पालिका. भाजपा के विनोद निर्विरोध निर्वाचित हुए.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें