प्रसूताओं की मौत के मामले में एक्शन,कंपनी का लाइसेंस रद्द: जांच में इंजेक्शन का सैंपल फेल, WHO ने भारत सरकार से मांगी रिपोर्ट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Injection License Cancelled | WHO Seeks India Report प्रसूताओं की मौत के मामले में एक्शन,कंपनी का लाइसेंस रद्द:जांच में इंजेक्शन का सैंपल फेल, WHO ने भारत सरकार से मा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Injection License Cancelled | WHO Seeks India Report
प्रसूताओं की मौत के मामले में एक्शन,कंपनी का लाइसेंस रद्द:जांच में इंजेक्शन का सैंपल फेल, WHO ने भारत सरकार से मांगी रिपोर्ट
- कॉपी लिंक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को बनाने वाली कंपनी के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। राजस्थान में प्रसूताओं की मौत के होने के पीछे इसी इंजेक्शन के उपयोग को कारण बताया जा रहा है।
इस पूरे मामले की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इसमें WHO ने पूछा है कि ऐसा मामला केवल एक ही क्षेत्र में देखने को मिला है या एक से ज्यादा जगह? साथ ही इसके पीछे क्या कारण हैं, इस पर भी जानकारी मांगी है।
दरअसल, राजस्थान के कोटा में हुई घटना के बाद राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने वहां मौजूद दवाइयों, इंजेक्शन और सर्जिकल आइटम की जांच की। इसकी रिपोर्ट में मैसर्स जैक्सन लेबोरेट्रीज प्रा.लि. अमृतसर (पंजाब) का इंजेक्शन TOCIN (ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन 5ml) का सैंपल जांच में फेल मिला।
इंजेक्शन में मौजूद ऑक्सीटोसिन कम्पोनेंट पर्याप्त मात्रा में नहीं मिला। कोटा में प्रसूताओं को इसी कंपनी के 1 एमएल क्वांटिटी के इंजेक्शन लगाए गए थे, यहां 5 प्रसूताओं की मौत हो गई थी।
इसके बाद सेंट्रल ड्रग स्टेंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने कंपनी के पंजाब और हिमाचल प्लांट की जांच की और जांच के बाद टीम ने इस कंपनी के लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की।
मंत्रालय ने राज्य सरकार से मांगी पूरी रिपोर्ट
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। ताकि इस संबंध में अन्य क्षेत्र में भी इसकी जांच करवाई जा सके।
….
ये खबर भी पढ़ें…
- बात खरी हैकॉन्स्टेबल को इस आराम की मुद्रा ने सस्पेंड कराया: भाजपा कार्यकर्ता ने हनुमान बेनीवाल को दे दी खुली चुनौती, चर्चा में मंत्रीजी की लग्जरी कार
- राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी: उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बरसात; श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा
- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में 13 नई लोकसभा सीटें बनाने की तैयारी: जयपुर-जोधपुर सहित 6 सीटों के तीन-तीन टुकड़े करने का प्रस्ताव, इनमें 4 बीजेपी की
- भास्कर एक्सक्लूसिवजोधपुर का रहने वाला है सिया का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी: गर्लफ्रेंड को पुणे से मेहरानगढ़ किला घुमाने लाया था, पैतृक घर पहुंचा भास्कर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अलवर से जयपुर लाई जा रही 420 किलो घटिया पनीर की खेप पकड़ी, 419 किलो पनीर मौके पर नष्ट

राजस्थान में माताओं की मौत के बाद केंद्र का बड़ा एक्शन, ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली कंपनी के लाइसेंस रद्द

राजस्थान में मातृ मृत्यु के मामले में जैक्सन लैब्स ने लाइसेंस खो दिया


