होमसेहतअलवर से जयपुर लाई जा रही 420 किलो घटिया पनीर की खेप पकड़ी, 419 किलो पनीर मौके पर नष्ट
सेहत

अलवर से जयपुर लाई जा रही 420 किलो घटिया पनीर की खेप पकड़ी, 419 किलो पनीर मौके पर नष्ट

अलवर से जयपुर लाई जा रही 420 किलो घटिया पनीर की खेप पकड़ी, 419 किलो पनीर मौके पर नष्ट नमूने लेने के बाद बचा 419 किलोग्राम पनीर खट्टा और बदबूदार पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया. Published : June 27, 2026 at 4:39…

ETV Bharat के अनुसार27 जून 2026 को 11:31 am बजे
अलवर से जयपुर लाई जा रही 420 किलो घटिया पनीर की खेप पकड़ी, 419 किलो पनीर मौके पर नष्ट

सौजन्य से:- ETV Bharat

अलवर से जयपुर लाई जा रही 420 किलो घटिया पनीर की खेप पकड़ी, 419 किलो पनीर मौके पर नष्ट

नमूने लेने के बाद बचा 419 किलोग्राम पनीर खट्टा और बदबूदार पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया.

Published : June 27, 2026 at 4:39 PM IST

जयपुर: राज्य सरकार के 'शुद्ध आहार–मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलवर से जयपुर लाई जा रही 420 किलोग्राम घटिया और बासी पनीर की खेप को पकड़ लिया. कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ टी शुभमंगला के निर्देशन में की गई.

डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) डॉ सुरेंद्र गोयल ने बताया कि जब्त पनीर में से नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 और संबंधित नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार, नमूने लेने के बाद बचा 419 किलोग्राम पनीर खट्टा और बदबूदार पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया.

पढ़ें: कार से पकड़ा 180 किलो सिंथेटिक पनीर, जिसे खैरथल-तिजारा में 170 रुपए प्रति किलो बेचना था

डेयरियों में सप्लाई होता था: प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परिवहनकर्ता अलवर के रामगढ़ क्षेत्र से स्वयं निर्मित पनीर जयपुर की कई डेयरियों में सप्लाई करता था. आरोप है कि पनीर बनाने से पहले दूध से घी और मलाई निकाल ली जाती थी और बची हुई निम्न गुणवत्ता वाले दूध से घटिया पनीर तैयार कर इसे करीब 200 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव से छोटी रिटेल डेयरियों को बेचा जाता था. खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें. इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद थारवान, नंदकिशोर कुमावत और अवधेश गुप्ता शामिल रहे.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें