जोधपुर मेयर चुनाव में ‘गदा’ Vs ‘मिसाइल’, BJP-कांग्रेस आमने-सामने
जोधपुर मेयर चुनाव में ‘गदा’ Vs ‘मिसाइल’, BJP-कांग्रेस आमने-सामने जोधपुर नगर निगम मेयर पद को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं और दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. दोनों की जीत निर्दलीय पार्षदों पर टिकी है. राज…

सौजन्य से:- ABP News
जोधपुर मेयर चुनाव में ‘गदा’ Vs ‘मिसाइल’, BJP-कांग्रेस आमने-सामने
जोधपुर नगर निगम मेयर पद को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं और दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. दोनों की जीत निर्दलीय पार्षदों पर टिकी है.
राजस्थान के जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजे आने के बाद अब जोधपुर के मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. बीजेपी ने प्रश्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को मैदान में उतारा है. दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. मेयर चुनाव की इस सियासी जंग में अब नेताओं के बयानों में हनुमान जी की गदा से लेकर मिसाइल तक की एंट्री हो गई है.
बीजेपी के संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर में हार रही है. उन्होंने दावा किया "हमारे हनुमान जी की गदा चली है." सैनी ने कहा कि बीजेपी के साथ पहले 52 पार्षद बताए जा रहे थे, लेकिन अब 60 से ज्यादा पार्षदों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा है. उन्होंने कांग्रेस को अपना 'चश्मा उतारने' की नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर ही नेताओं के बीच मतभेद हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से प्रश्नचंद मेहता मेयर प्रत्याशी हैं और बीजेपी बोर्ड बनाएगी.
यह भी पढ़ें: जयपुर मेयर चुनाव: BJP से सुनील कोठारी, कांग्रेस से सुनीता महावर ने किया नामांकन
कांग्रेस ने छोड़ी ‘मिसाइल’
वहीं कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी ने भी पलटवार करते हुए दावा किया कि मेयर चुनाव में कांग्रेस को समर्थन मिलेगा. सोलंकी ने कहा कि आठ पार्षद कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं और वे कांग्रेस के साथ आएंगे. बाड़ेबंदी के सवाल पर सोलंकी ने बीजेपी के दावे को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी भले ही बाड़ेबंदी में हो, लेकिन 'हमारी मिसाइल चल रही है'. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस जोधपुर में बोर्ड बनाएगी.
बीजेपी प्रत्याशी बोले-‘45 के साथ 7 निर्दलीय हमारे साथ’
बीजेपी के मेयर प्रत्याशी प्रश्नचंद मेहता ने दावा किया कि उनके साथ बीजेपी के 45 पार्षदों के अलावा 7 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन है. उन्होंने मेयर चुनाव जीतने का दावा करते हुए कहा कि उनका संकल्प जोधपुर शहर को एक खूबसूरत शहर बनाने का है. मेहता ने कांग्रेस के दावों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस 'ब्लाइंड गेम' खेल रही है.
आंकड़ों में कौन कहां?
नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजों के अनुसार जोधपुर नगर निगम में बीजेपी के 45, कांग्रेस के 44, आरएलपी का 1 और 10 निर्दलीय पार्षद हैं. ऐसे में मेयर की कुर्सी के लिए बहुमत का आंकड़ा जुटाना दोनों प्रमुख दलों के लिए अहम हो गया है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि मेयर की कुर्सी तक पहुंचने के लिए किसकी ‘गदा’ भारी पड़ती है और किसकी ‘मिसाइल’ निशाने पर लगती है. जोधपुर की सियासत में मेयर चुनाव के पहले बयानबाजी ने मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है.
यह भी पढ़ें: कोटा: गणेश पंडाल में तलवार लेकर पहुंचा युवक, जेवरात उतारने की दी धमकी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan girls team wins silver medal in First Veteran National Shootingball Championship

राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में ममता कुलकर्णी को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट: हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए एक्ट्रेस जयपुर में 26 सितंबर को होंगी सम्मानित - Jaipur News

NPCIL begins groundwork for 1.4 GW nuclear project in Rajasthan- Moneycontrol.com


