होमखेलअजमेर-पाली, उदयपुर और अलवर में कांग्रेस के साथ खेला, बीकानेर में BJP की हार, यहां देखें ताजा नतीजे
खेल

अजमेर-पाली, उदयपुर और अलवर में कांग्रेस के साथ खेला, बीकानेर में BJP की हार, यहां देखें ताजा नतीजे

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - राजस्थान निकाय चुनाव: निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों का भी अच्छा रहा प्रदर्शन- निर्दलीय:7 निकायों में स्वतंत्र बोर्ड बनाने में सफल रहे। - आम आदमी पार्टी (AAP):1 निकाय…

Navbharat Times के अनुसार21 सितंबर 2026 को 01:05 pm बजे
अजमेर-पाली, उदयपुर और अलवर में कांग्रेस के साथ खेला, बीकानेर में BJP की हार, यहां देखें ताजा नतीजे

सौजन्य से:- Navbharat Times

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- राजस्थान निकाय चुनाव: निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों का भी अच्छा रहा प्रदर्शन- निर्दलीय:7 निकायों में स्वतंत्र बोर्ड बनाने में सफल रहे।

- आम आदमी पार्टी (AAP):1 निकाय

- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M):1 निकाय (नोखा में विकास मंच गठबंधन)

- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP):1 निकाय

- राजस्थान निकाय चुनाव में 301 निकायों की तस्वीर साफ, बीजेपी का एकतरफा परचमराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 301 नगरीय निकायों (मेयर, सभापति और पालिका अध्यक्ष पद) के अंतिम नतीजे घोषित हो गए हैं। पूरे प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंपर बढ़त बनाते हुए 197 निकायों में अपना बोर्ड बना लिया है। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को 94 निकायों में ही जीत से सन्तोष करना पड़ा है।

- कांग्रेस के बंशीलाल माली बने जालोर के नए सभापतिजालोर नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बंशीलाल माली ने 40 सदस्यीय बोर्ड में कुल 23 मत हासिल कर जीत दर्ज की है (बहुमत के जादुई आंकड़े 21 से दो अधिक)। जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही नगर परिषद के बाहर मौजूद समर्थकों के हुजूम ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ विजय उत्सव मनाया।

- बीकानेर में निगम में कांग्रेस, दो निकायों में बीजेपीबीकानेर नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला के अलावा अन्य में भी अच्छा रहा है। यहां निगम में कांग्रेस के साथ बीजेपी को दो नगर पालिकाओं में जीत मिली है।

- उदयपुर के निकायों में बीजेपी ने 3 और कांग्रेस ने दो पर जमाया कब्जाउदयपुर नगर निकाय में मिली-जुली स्थिति देखने को मिली है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उदयपुर नगर निगम सहित वल्लभनगर और मावली नगर पालिका में जीत दर्ज करते हुए कुल 3 निकायों पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भीण्डर और कानोड़ नगर पालिका में परचम लहराते हुए 2 निकायों में सफलता हासिल की, जबकि फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका में कांग्रेस के समर्थन से 1 निर्दलीय प्रत्याशी ने चेयरमैन का पद हासिल किया।

- अलवर नगर निगम सहित 8 नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशियों ने मारी बाजीअलवर जिले में भाजपा ने अपने मजबूत संगठन और पार्षदों की एकजुटता के दम पर 9 निकायों में सफलता हासिल की है। इसमें अलवर नगर निगम में कांटे की टक्कर के बाद महापौर पद कब्जाने से लेकर 8 अन्य पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड बनना शामिल है।

भाजपा की जीत का रिपोर्ट कार्ड (9 निकाय):- अलवर नगर निगम: सुमनलता अग्रवाल (महापौर)

- खेड़ली नगरपालिका: पवन जैन चौधरी

- गोविंदगढ़ नगरपालिका: मधु गुप्ता

- राजगढ़ नगरपालिका: रेखा देवी

- रामगढ़ नगरपालिका: प्रेम मेघवाल

- बहादुरपुर नगरपालिका: बलवंत यादव

- नौगांव नगरपालिका: बीरमा देवी

- लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका: मीना गुप्ता

- तिजारा/अन्य (भाजपा बोर्ड)

- अलवर जिले के 12 निकायों में भाजपा की एकतरफा जीत: 9 पर लहराया भगवा, कांग्रेस के खाते में आईं मात्र 3 नगरपालिकाएंअलवर जिले के नगरीय निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल की है। जिले के कुल 12 नगरीय निकायों में से भाजपा ने 1 नगर निगम सहित 9 निकायों में अपने चेयरमैन/महापौर बनाकर कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस पार्टी केवल 3 नगर पालिकाओं तक ही सिमट कर रह गई।

- पदमपुर नगरपालिका में रोमांचक मुकाबला: मात्र 1 वोट से जीते BJP के जितेंद्र नारंगश्रीगंगानगर जिले की पदमपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम बेहद सांस रोक देने वाला रहा। बेहद कड़े और कांटे के मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र नारंग ने कांग्रेस उम्मीदवार को मात्र 1 वोट के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।

पदमपुर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव का अंतिम मत-विभाजन (कुल 25 मत)- जितेंद्र नारंग (भाजपा): 13 वोट (विजयी)

- सुरेश कुमार मित्तल (कांग्रेस): 12 वोट

- जीत का अंतर: मात्र 01 वोट

- जैसलमेर नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा, विजय डांगरा बने नए सभापतिजैसलमेर नगर परिषद सभापति पद के लिए मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के विजय डांगरा ने कांग्रेस प्रत्याशी को पटखनी देते हुए जैसलमेर नगर परिषद के सभापति की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।

जैसलमेर नगर परिषद सभापति चुनाव का अंतिम मत-विभाजन- विजय डांगरा (भाजपा): 27 वोट (विजयी)

- निर्मल रैयानी (कांग्रेस): 18 वोट

- जीत का अंतर: 09 वोट

- नवलगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस का दबदबा बरकरारझुंझुनूं जिले की नवलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के सीधे और कांटेदार मुकाबले में कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है। कांग्रेस प्रत्याशी माया देवी ने भारतीय जनता पार्टी की ऊषा सैनी को शिकस्त देकर नवलगढ़ पालिकाध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर ली है।

- झुंझुनूं नगर परिषद में कांग्रेस के बोर्ड की मजबूत तस्वीरझुंझुनूं नगर परिषद सभापति चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस खेमे से राहत भरी और मजबूत तस्वीर सामने आई है। मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस के अधिकृत सभापति प्रत्याशी अब्दुला अगवान और समर्थित पार्षदों ने नगर परिषद परिसर में 'जीत का निशान'बनाकर अपनी संभावित जीत का भरोसा जताया है। मतदान के तुरंत बाद ली गई ग्रुप फोटो में कांग्रेस खेमे के करीब 32 पार्षद एक साथ नजर आ रहे हैं।

- रामगंजमंडी में मंत्री मदन दिलावर की गाड़ी के आगे कूदीं भाजपा पार्षद की पत्नी, जमकर लगे मुर्दाबाद के नारेकोटा जिले की रामगंजमंडी नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के भीतर मची अंदरूनी कलह और बगावत अब सरेआम सडकों पर आ गई है। अध्यक्ष पद का टिकट कटने से नाराज भाजपा पार्षद महेश श्रीवास्तव की पत्नी ने राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के वाहन के आगे आकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

- बगड़ में ऐतिहासिक उलटफेर, टाई के बाद लॉटरी से खुले किस्मत के तालेझुंझुनूं जिले की बगड़ नगरपालिका चुनाव में राजनीति और रोमांच का अभूतपूर्व नाटक देखने को मिला है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे और पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय जीतकर कांग्रेस का हाथ थामने वाले राकेश शर्मा बगड़ के नए चेयरमैन निर्वाचित हो गए हैं। इस जीत के साथ ही बगड़ नगरपालिका के इतिहास में पहली बार कांग्रेस का बोर्ड गठित हुआ है।

- पाली नगर निगम चुनाव में नमिता बुबकिया बनी मेयरराजस्थान के पाली में भी मेयर पद को लेकर फैसला सामने आ चुका है। यहां पहली निर्वाचित महिला महापौर के तौर पर नमिता बुबकिया ने अपना नाम रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है। पाली नगर निगम के महापौर चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। 65 सदस्यों वाले बोर्ड में कांग्रेस के 29 पार्षद जीतकर आए थे और उसे बहुमत (33 वोट) के लिए महज 4 वोटों की जरूरत थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी के पास सिर्फ 21 पार्षद थे। हालांकि, कांग्रेस के भीतर मची अंदरूनी गुटबाजी और क्रॉस वोटिंग का फायदा उठाते हुए बीजेपी प्रत्याशी नमिता बुबकिया ने बाजी मार ली। नमिता बुबकिया को आवश्यक 33 वोट मिले, जिससे उन्होंने कांग्रेस की आधिकारिक उम्मीदवार सुमित्रा जैन और बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजबाला हिंगड़ को पछाड़कर पाली के महापौर (मेयर) पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया।

- Ajmer Nagar Nigam mayor: अजमेर की नई मेयर बनीं अनामिका शर्माराजस्थान के अजमेर जिले में बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। अनामिका शर्मा ने किरण गड़वाल को 8 वोटों से हरा दिया है। बीजेपी को 43 तो वहीं कांग्रेस को 37 मत मिले हैं।

- भीलवाड़ा की 4 नगर पालिकाओं के नतीजेभीलवाड़ा जिले की चार नगर पालिकाओं- शाहपुरा, हमीरगढ़, गंगापुर और गुलाबपुरा के अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। बेहद रोमांचक और क्रॉस वोटिंग से भरे इन मुकाबलों में 3 निकायों में कांग्रेस ने तो 1 निकाय में भाजपा ने बाजी मारी है।

शाहपुरा नगरपालिका (कांटे की टक्कर व क्रॉस वोटिंग)- रमेश सेन (कांग्रेस): 18 वोट (विजयी)

- बाल मुकुंद तोषनीवाल (भाजपा समर्थित निर्दलीय): 17 वोट

कांग्रेस के पास 22 पार्षद थे, लेकिन 4 पार्षदों की क्रॉस वोटिंग के कारण पार्टी को नुकसान हुआ। इसके बावजूद 18 वोटों के साथ रमेश सेन केवल 1 वोट के अंतर से अध्यक्ष बनने में सफल रहे।

हमीरगढ़ नगरपालिका- प्रकाश जाट (कांग्रेस): 12 वोट (विजयी)

- रेखा परिहार (भाजपा): 8 वोट

कांग्रेस के पास मूल रूप से 7 पार्षद थे। पार्टी ने 5 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन जुटाकर कुल 12 वोटों के साथ स्पष्ट बहुमत सिद्ध किया।

गंगापुर नगरपालिका:- प्रीति काकानी (कांग्रेस): 15 वोट (विजयी)

- विकल सिंघवी (भाजपा): 10 वोट

कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने मूल पार्षदों के साथ 1-1 निर्दलीय पार्षद का वोट जोड़ा, जिसके बाद 15 वोटों के साथ कांग्रेस की प्रीति काकानी विजयी रहीं।

गुलाबपुरा नगरपालिका (1 वोट से भाजपा की जीत)

विष्णु देवी वैष्णव (भाजपा): 18 वोट (विजयी)

रजनी तोषनीवाल (कांग्रेस): 17 वोट

गुलाबपुरा में भाजपा ने अपने पार्षदों के साथ 4 अतिरिक्त वोट और कांग्रेस ने 7 अतिरिक्त वोट जोड़े। कांटे के मुकाबले में भाजपा की विष्णु देवी वैष्णव मात्र 1 वोट से जीतकर अध्यक्ष बनीं।

- भीलवाड़ा में बीजेपी की लगी 'लॉटरी'भीलवाड़ा जिले में मेयर पद पहले ही बीजेपी की जसवंत कंवर निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। अब आज जिले की 10 नगर पालिकाओं के भी चुनाव परिणाम आने लगे हैं। जिले की नगर पालिकाओं में अब तक आए चुनाव परिणामों में बीजेपी का पलड़ा भारी दिख रहा है। इस लिंक पर क्लीक करके जानें ताजा अपडेट।

- जालोर नगर परिषद में कांग्रेस का परचम: 23 वोटों के साथ बनाया बोर्डजालोर नगर परिषद सभापति चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कड़े सियासी मुकाबले के बीच कांग्रेस पार्टी ने निर्दलीयों को अपने साथ साधते हुए जालोर नगर परिषद में अपना बोर्ड बना लिया है।

जालोर नगर परिषद सभापति चुनाव का अंतिम आंकड़ा (कुल 40 मत)- कांग्रेस: 23 वोट (विजयी)

- भाजपा: 17 वोट

- जीत का अंतर: 6 वोट

40 वार्डों वाली जालोर नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत के लिए 21 वोटों के आंकड़े की आवश्यकता थी। पार्षद नतीजों में कांग्रेस 19 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। सभापति चुनाव के दौरान कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल कर कुल 23 मत जुटाए और आसानी से जीत की सीमा पार कर ली।

- रायसिंहनगर नगरपालिका में भाजपा का बना बोर्ड, डॉ. मयंक सिंघल बने नए पालिकाध्यक्षश्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के डॉ. मयंक सिंघल ने जीत हासिल करते हुए रायसिंहनगर नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है।

रायसिंहनगर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव का अंतिम मत-विभाजन (कुल 35 मत)- डॉ. मयंक सिंघल (भाजपा): 14 मत (विजयी)

- कांग्रेस प्रत्याशी: 11 मत

- निर्दलीय प्रत्याशी: 09 मत

- नोटा (NOTA): 01 मत

35 वार्डों वाली रायसिंहनगर नगरपालिका में बहुमत सिद्ध करने के लिए 18 वोटों की आवश्यकता थी। त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के डॉ. मयंक सिंघल 14 मतों के साथ सर्वाधिक वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। परिणाम आने के तुरंत बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ढोल बजाकर व पटाखे फोड़कर खुशी व्यक्त की।

- मांडलगढ़ नगरपालिका में भाजपा की श्वेता डांगी बनीं नई अध्यक्षभीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की श्वेता डांगी ने एकतरफा जीत दर्ज कर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर ली है। 20 सदस्यों वाली मांडलगढ़ नगर पालिका में श्वेता डांगी ने 12 वोट हासिल कर मजबूत बहुमत साबित किया।

मांडलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव का अंतिम आंकड़ा (कुल 20 मत)- श्वेता डांगी (भाजपा): 12 वोट (विजयी)

- जूली ओस्तवाल (निर्दलीय): 06 वोट

- जेहरा फातिमा (कांग्रेस): 02 वोट

20 वार्डों वाली मांडलगढ़ पालिका में पार्षद चुनाव के दौरान भाजपा को मूल रूप से 11 सीटें हासिल हुई थीं। अध्यक्ष पद के मतदान में भाजपा ने अपने 11 पार्षदों के साथ 1 निर्दलीय पार्षद का वोट जोड़कर कुल 12 वोट हासिल किए और जीत की सीमा पार कर ली। निर्दलीय प्रत्याशी जूली ओस्तवाल 6 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जेहरा फातिमा को मात्र 2 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ ही मांडलगढ़ नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें