चुरू में धूल का गुबार: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में वृद्धि और कम दबाव का क्षेत्र है जिम्मेदार
राजस्थान के चुरू शहर में धूल का एक विशाल गुबार उठ गया, जिससे पूरे इलाके में विजिबिलिटी कम हो गई और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। सूत्र: Reporting Rajasthan Files

सौजन्य से:- Jagran
VIDEO: राजस्थान के चुरू में उठा धूल का गुबार, जमीन से आसमान तक रेत ही रेत
राजस्थान के चुरू शहर में धूल का एक विशाल गुबार उठा, जिसने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें
HighLights
- चुरू में दोपहर को उठा धूल का विशाल गुबार।
- पूरे शहर को अपनी चपेट में लिया धूल के गुबार ने।
- जमीन से आसमान तक सिर्फ रेत ही रेत दिखाई दी।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में आज दोपहर चुरू में धूल का एक गुबार उठा, जिसने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया।
दोपहर के समय आए इस बवंडर के कारण आसमान में धूल की मोटी परत छा गई, जिससे विजिबिलिटी घटकर शून्य के करीब पहुंच गई और दिन में ही अंधेरे का अहसास होने लगा।
चुरू में रेत का गुबार
अचानक आए इस रेतीले तूफान से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई। कार ड्राइवरों को दिन में ही अपनी गाड़ियों की हेडलाइट्स जलानी पड़ीं। तेज आंधी के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
तापमान में वृद्धि के कारण बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह स्थिति अचानक तापमान में हुई बढ़ोतरी और स्थानीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पैदा हुई है। इस रेतीले गुबार के बाद शहर में तेज ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे भीषण गर्मी से परेशान आम लोगों को कुछ राहत तो मिली है, लेकिन जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
प्रशासन ने मौसम को देखते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, चल रही धूल भरी आंधी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र

जोजरी-बांडी और लूणी नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रिवर कमीशन बनाने का दिया निर्देश - supreme court takes tough stance on pollution in jojri bandi and luni rivers directs formation of river commission in order to rajasthan govt

राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, चारदीवारी में अतिक्रमण पर कार्रवाई के आदेश


