हाईकोर्ट बोला-जयपुर की चारदीवारी में से अतिक्रमण हटाएं: अवैध निर्माण को तुरंत रोका जाए, हेरिटेज लुक बिगड़ा तो छिन सकता है यूनेस्को का खिताब - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Heritage Status Risk | High Court Orders Encroachment Removal हाईकोर्ट बोला-जयपुर की चारदीवारी में से अतिक्रमण हटाएं:अवैध निर्माण को तुरंत रोका जाए, हेरिटेज लुक बिगड़ा त…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Heritage Status Risk | High Court Orders Encroachment Removal
हाईकोर्ट बोला-जयपुर की चारदीवारी में से अतिक्रमण हटाएं:अवैध निर्माण को तुरंत रोका जाए, हेरिटेज लुक बिगड़ा तो छिन सकता है यूनेस्को का खिताब
- कॉपी लिंक
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर नगर निगम को वॉल सिटी (चारदीवारी) में हो रहे अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा- नवंबर 2027 में जयपुर की स्थापना को 300 साल पूरे हो जाएं
इसका हेरिटेज लुक प्रभावित होने से यूनेस्को का यह विश्व धरोहर का खिताब जयपुर से छिन सकता है। जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ ने जितेंद्र शर्मा की जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की।
पहले फेज में मुख्य सड़कों से हटाएं अतिक्रमण
हाईकोर्ट ने नगर निगम कमिश्नर को निर्देश दिया कि पहले फेज (चरण) में किशनपोल बाजार रोड, चौड़ा रास्ता, जौहरी बाजार रोड और चांदपोल से बड़ी चौपड़ के बीच जो भी अवैध अतिक्रमण और निर्माण हुए हैं, उन्हें तुरंत रोका और हटाया जाए। अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ चारदीवारी का मूल हेरिटेज लुक भी वापस बहाल किया जाए।
आवासीय संपत्ति का हो रहा व्यावसायिक उपयोग
याचिकाकर्ता के एडवोकेट उमेश शर्मा ने कोर्ट को बताया- चौकड़ी विश्वेश्वर जी, चौड़ा रास्ता स्थित 'पगड़ी बंध हाउस' सहित कई भवनों में अवैध रूप से व्यावसायिक परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य नगर निगम हेरिटेज द्वारा दी गई स्वीकृतियों के विपरीत है और 'जयपुर नगर निगम हेरिटेज (चारदीवारी) विरासत संरक्षण एवं सुरक्षा उप-नियम, 2020' का स्पष्ट उल्लंघन है।
याचिका में इस बात पर जोर दिया गया है कि पुरानी दुकानों के ऊपर बिना किसी अनुमति के कंक्रीट, RCC पिलर और ईंटों की दीवारों का निर्माण किया जा रहा है। यह अवैध निर्माण कार्य यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर क्षेत्र में शामिल चारदीवारी के एक समान दृश्य (यूनिफॉर्म लुक) और उसके मूल स्वरूप को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।
---
यह खबर भी पढ़िए..
जयपुर में ऐतिहासिक इमारतें गायब, क्या छिन जाएगा विशेष दर्जा:विश्व भर में झेलनी पड़ेगी शर्मिंदगी, जानिए- क्या है यूनेस्को की रिपोर्ट
जयपुर के ऐतिहासिक परकोटे या वॉल सिटी को 7 साल पहले मिले वर्ल्ड हेरिटेज साइट के टैग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
2019 में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी ने जयपुर वॉल सिटी को विश्व धरोहर का दर्जा दिया था। उस समय ग्रिड आधारित शहरी योजना, दीवारों पर गुलाबी रंग, बाजारों और सांस्कृतिक परंपराओं को आउट स्टैंडिंग यूनिवर्सल वैल्यू माना गया था। पढ़ें पूरी खबर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति वाले बहू के वेतन का 25 % सास को देने का आदेश दिया

Widow gets job after husband's death; Rajasthan HC orders 25% salary to mother-in-law

वाटिका ग्रुप: सुकून भरी जिंदगी का नया पता ‘जयपुर 21’ - Jaipur News


